अल्मोड़ा Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Sun, 02 Mar 2025 05:29:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Mallakhamb Competition : CM ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ, साथ ही बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/mallakhamb-competition-cm-inaugurated-the-national-mallakhamb-competition-and-also-announced-to-build-a-boxing-hostel/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/mallakhamb-competition-cm-inaugurated-the-national-mallakhamb-competition-and-also-announced-to-build-a-boxing-hostel/#respond Tue, 11 Feb 2025 12:05:27 +0000 https://ranvara.com/?p=80883 देहरादून : Mallakhamb Competition  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की। 38th National Games : उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र को हराया मुख्यमंत्री ने […]

The post Mallakhamb Competition : CM ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ, साथ ही बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
देहरादून : Mallakhamb Competition  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मलखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर देश के कोने-कोने से पधारे सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि चकरपुर के इस नवनिर्मित स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित इस मलखंभ प्रतियोगिता में सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर खेलभूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हमारे प्रदेश में हो रहा है।
इस आयोजन से न केवल हमारे खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिल रहा है, बल्कि प्रदेश का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी मज़बूत हुआ है। इसी क्रम में चकरपुर के इस स्टेडियम को 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से युक्त किया गया है, जो हमारे युवाओं को विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा।
इस बार के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 19 स्वर्ण पदकों के साथ पहली बार 81 मेडल लाने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता कपिल पोखरिया , वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता विवेक पांडे,रजत पदक विजेता अमन, फुटबॉल में रजत पदक विजेता अजय बिष्ट व बीच हैंडबॉल में रजत पदक विजेता अमन जोशी को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत के पारंपरिक खेलों को न केवल सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2036 के ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए भेजे गए प्रस्ताव में हमारे पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और योग आदि को ओलंपिक में शामिल करने के प्रयास भी किए हैं।

उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योग और मलखंभ जैसे हमारे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। मलखंब केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता, मानसिक एकाग्रता, संतुलन और आत्मसंयम का अद्भुत संगम है, ये हमारे भारत की एक ऐसी प्राचीन विरासत है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। मलखंब योग, कुश्ती और जिम्नास्टिक का एक ऐसा अद्भुत मिश्रण है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को साधने की अद्वितीय क्षमता है, यही कारण है कि आधुनिक खेलों के बीच भी इसकी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कई खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और मलखंभ की हमारी इस प्राचीन विरासत को विश्व स्तर पर ले जाने वाले सारथी बनेंगे।

इस अवसर पर मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी, सचिव राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन डॉ डी के सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित अनेक खिलाड़ी व खेलप्रेमी मौजूद थे।

The post Mallakhamb Competition : CM ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ, साथ ही बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/mallakhamb-competition-cm-inaugurated-the-national-mallakhamb-competition-and-also-announced-to-build-a-boxing-hostel/feed/ 0
38th National Games : उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र को हराया https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/38th-national-games-uttarakhand-teams-brilliant-performance-defeated-maharashtra/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/38th-national-games-uttarakhand-teams-brilliant-performance-defeated-maharashtra/#respond Tue, 11 Feb 2025 06:47:21 +0000 https://ranvara.com/?p=80880 38th National Games : 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत गंगा के तट पर शिवपुरी में आयोजित बीच कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखंड की महिला और पुरुष वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने महाराष्ट्र की पुरुष और महिला वर्ग की टीम को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। Ranveer […]

The post 38th National Games : उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र को हराया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
38th National Games : 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत गंगा के तट पर शिवपुरी में आयोजित बीच कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखंड की महिला और पुरुष वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने महाराष्ट्र की पुरुष और महिला वर्ग की टीम को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Ranveer Allahbadia Controversy : यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो

प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में महाराष्ट्र और उत्तराखंड के मध्य हुए मुकाबले में उत्तराखंड की टीम विजयी रही। अन्य मैचों में उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली और हरियाणा ने छतीसगढ़ की टीम को पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश, राजस्थान की टीम ने कर्नाटक को पराजित किया। हरियाणा और आंध्र प्रदेश के मध्य हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने 32-32 अंक प्राप्त किए।

मंगलवार को इन टीमों के मध्य होगा सेमीफाइनल

महिला वर्ग

हिमाचल प्रदेश – कर्नाटक

महाराष्ट्र – छत्तीसगढ़

उत्तर प्रदेश – दिल्ली

हरियाणा – उत्तराखंड

पुरुष वर्ग

उत्तर प्रदेश – आंध्र प्रदेश

महाराष्ट्र – कर्नाटक

हरियाणा – हिमाचल प्रदेश

राजस्थान – उत्तराखंड

Traffic Jam In prayagraj : महकुंभ में 11 जिलों की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी

The post 38th National Games : उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र को हराया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/38th-national-games-uttarakhand-teams-brilliant-performance-defeated-maharashtra/feed/ 0
Ranveer Allahbadia Controversy : यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/ranveer-allahbadia-controversy-youtube-removed-ranveer-allahabadias-controversial-video/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/ranveer-allahbadia-controversy-youtube-removed-ranveer-allahabadias-controversial-video/#respond Tue, 11 Feb 2025 05:44:19 +0000 https://ranvara.com/?p=80864  Ranveer Allahbadia Controversy :  यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे हैं। इस मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। मीडिया […]

The post Ranveer Allahbadia Controversy : यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
 Ranveer Allahbadia Controversy :  यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे हैं। इस मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वीडियो हटा दिया है।

Traffic Jam In prayagraj : महकुंभ में 11 जिलों की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी

परिवार पर की अभद्र टिप्पणी

समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर विवाद हो रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से यूट्यूब को नोटिस जारी किया गया। मामले पर बढ़ते विवाद और नोटिस मिलने के बाद यूट्यूब ने एक्शन लिया है।

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने जो टिप्पणी की, उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसे लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर लोग रणवीर को ट्रोल कर रहे हैं, बल्कि देशभर में बड़े स्तर पर लोगों ने एतराज जताया है। रणवीर की टिप्पणी को संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ बताते हुए उनके विरुद्ध एक्शन की मांग की गई है। इस मामले पर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना व अन्य लोगों पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

रणवीर के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज

रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ पर मुंबई में कई शिकायतें दर्ज हुई हैं तो असम में भी यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पूरे मामले पर मुकेश खन्ना ने अमर उजाला से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की। मुकेश खन्ना ने रणवीर और समय को ही नहीं, बल्कि उन्हें सुनकर तालियां बजाने वाले दर्शकों को भी खूब लताड़ लगाई। इसके अलावा कई राजनीतिक हस्तियों ने भी इस पूरे मामले की आलोचना की है।

PM Modi In France : फ्रांस में मैक्रों ने गले लगाकर किया पीएम मोदी का स्वागत

The post Ranveer Allahbadia Controversy : यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/ranveer-allahbadia-controversy-youtube-removed-ranveer-allahabadias-controversial-video/feed/ 0
Traffic Jam In prayagraj : महकुंभ में 11 जिलों की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/traffic-jam-in-prayagraj-route-plan-released-for-vehicles-coming-from-11-districts-for-maha-kumbh/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/traffic-jam-in-prayagraj-route-plan-released-for-vehicles-coming-from-11-districts-for-maha-kumbh/#respond Tue, 11 Feb 2025 05:19:16 +0000 https://ranvara.com/?p=80861 Traffic Jam In prayagraj : माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ महाकुंभ में पहुंच रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महाकुंभ यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की गई है, जो 13 फरवरी सुबह आठ बजे तक तक लागू रहेगी। PM Modi In France : फ्रांस में मैक्रों […]

The post Traffic Jam In prayagraj : महकुंभ में 11 जिलों की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Traffic Jam In prayagraj : माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ महाकुंभ में पहुंच रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महाकुंभ यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की गई है, जो 13 फरवरी सुबह आठ बजे तक तक लागू रहेगी।

PM Modi In France : फ्रांस में मैक्रों ने गले लगाकर किया पीएम मोदी का स्वागत

सोमवार रात आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रशासनिक/चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, श्रद्धालु अपने वाहनों को निर्धारित 36 पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर सकेंगे।

जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन

1- चीनी मिल पार्किंग
2- पूरे सूरदास पार्किंग गारापुर रोड
3- समयामाई मंदिर कछार पार्किंग
4- बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क होगा।
(श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे)

वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन

1- महुआ बाग थाना झूंसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग)
2- सरस्वती पार्किंग झूंसी रेलवे स्टेशन
3- नागेश्वर मंदिर पार्किंग
4- ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग
5- शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग में पार्क होंगे।
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल छतनाग मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन
1- देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
2- टेंट सिटी पार्किंग मदनुआ/मवईया/देवरख
3- ओमेक्स सिटी पार्किंग
4- गजिया पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल अरैल बांध रोड से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।)

रीवा-बांदा-चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन

1- नवप्रयागम पार्किंग पूर्वी/पश्चिमी/विस्तार
2- एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग यमुना पट्टी
3- महेवा पूरब/पश्चिम पार्किंग
4- मीरखपुर कछार पार्किंग में पार्क कराया जाएगा
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल ओल्ड रीवा मार्ग व न्यू रीवा मार्ग होकर अरैल बांध से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।)

कानपुर-कौशांबी की तरफ से आने वाले वाहन

1- काली एक्सटेंशन प्लाट नंबर 17 पार्किंग
2- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज मैदान
3- पार्किंग दधिकांदो मैदान पार्किंग
पार्क कराया जाएगा
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल जीटी जवाहर चौराहा होते हुए काली मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।)

लखनऊ-प्रतापढ़ की तरफ से आने वाले वाहन

1- गंगेश्वर महादेव कछार पार्किंग
3- नागवासुकि पार्किंग
4- बक्शी बांध कछार पार्किंग
5- बड़ा बघाड़ा पार्किंग एक, दो और तीन
6- आईईआरटी पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल नागवासुकि की मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।)
अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन

Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ के अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया

 

The post Traffic Jam In prayagraj : महकुंभ में 11 जिलों की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/traffic-jam-in-prayagraj-route-plan-released-for-vehicles-coming-from-11-districts-for-maha-kumbh/feed/ 0
Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ के अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/maha-kumbh-2025-on-the-occasion-of-maha-kumbh-chief-minister-dhami-took-a-bath-with-his-family-at-the-holy-triveni-sangam/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/maha-kumbh-2025-on-the-occasion-of-maha-kumbh-chief-minister-dhami-took-a-bath-with-his-family-at-the-holy-triveni-sangam/#respond Mon, 10 Feb 2025 12:25:15 +0000 https://ranvara.com/?p=80855 देहरादून : Maha Kumbh 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना […]

The post Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ के अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
देहरादून : Maha Kumbh 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) शताब्दियों से अपनी अक्षुणता बनाये रखते हुए सनातन धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के माध्यम से करोड़ों लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ता रहा है। महाकुंभ का पर्व केवल आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। विश्व का यह महान पर्व सदियों से मानवता, समरसता तथा नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में अपनी पूज्य माताजी को स्नान कराना अपने जीवन का अमूल्य एवं भावुक क्षण बताते हुए कहा कि वेदों, शास्त्रों और पुराणों में उल्लिखित है कि कोई भी जीव अपनी माता के ऋण से उऋण नहीं हो सकता। माता से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिव्य अवसर पर उन्हें यह भी अनुभूति हुई है कि मां केवल जन्मदात्री ही नहीं बल्कि सजीव तीर्थ के समान है। उनकी सेवा और सम्मान से जीवन में सभी पुण्य फलीभूत होते हैं। उन्होंने कहा कि यह भावपूर्ण क्षण उनके लिए सनातन संस्कृति परंपरा और मातृ भक्ति का सजीव स्वरूप प्रस्तुत करने वाला है।

The post Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ के अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/maha-kumbh-2025-on-the-occasion-of-maha-kumbh-chief-minister-dhami-took-a-bath-with-his-family-at-the-holy-triveni-sangam/feed/ 0
UCC : महाकुंभ में यूसीसी लागू करने पर मुख्यमंत्री धामी का संतों ने अभिनंदन किया https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/ucc-saints-congratulated-chief-minister-dhami-for-implementing-ucc-in-maha-kumbh/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/ucc-saints-congratulated-chief-minister-dhami-for-implementing-ucc-in-maha-kumbh/#respond Mon, 10 Feb 2025 05:08:44 +0000 https://ranvara.com/?p=80846 UCC :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज में आचार्य शिविर में आयोजित समानता के साथ समरसता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया। National Games Uttarakhand […]

The post UCC : महाकुंभ में यूसीसी लागू करने पर मुख्यमंत्री धामी का संतों ने अभिनंदन किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
UCC :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज में आचार्य शिविर में आयोजित समानता के साथ समरसता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।

National Games Uttarakhand : उत्तराखंड ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर पदकों की बौछार की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी संतों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना, विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाना है। मेरा जो सम्मान संतों ने किया है, वो उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखंड की जनता के सामने समान नागरिक संहिता (UCC)  लागू करने का संकल्प रखा था। जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया। सरकार बनने के बाद सबसे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की राज्य सरकार ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान कानूनों का प्रावधान किया था। उत्तराखंड देवभूमि है, हमारा राज्य गंगा, यमुना, चार धामों, आदि कैलाश, संतों का प्रदेश है। उत्तराखंड राज्य में प्रत्येक घर का सदस्य सेना में है। देश के हर स्थान में देवभूमि का युवा, मां भारती की सेवा कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा महाकुंभ हमारी सनातन संस्कृति की विशालता का एक प्रतीक सूत्र है। महाकुंभ के अवसर पर सभी महान संतों का आशीर्वाद मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमारी सनातन संस्कृति सदैव समरसता और समानता की संभावक रही है। सनातन संस्कृति हम सबको समानता का अधिकार देना सिखाती है।

सनातन संस्कृति की प्रेरणा से राज्य सरकार समान नगरिक संहिता लागू करने का साहसिक निर्णय लिया है। देवभूमि उत्तराखंड से समान नागरिक संहिता की यह गंगा अवश्य ही संपूर्ण देश में जाएगी। कहा, यूसीसी प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को भी पूरा करती है।

यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने 2022 में दिल्ली में श्रद्धा वाकर की हत्या की घटना का जिक्र कर कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद ऐसी घटनाएं पूर्ण रूप से बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा अब हमारी बेटियों के साथ कोई भी ऐसा अपराध नहीं कर पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में सभी राज्यों में यूसीसी लागू किया जाएगा।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड जैसा दिव्य स्थान कोई नहीं है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सभी संतो के बेहद प्रिय हैं। महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि भारत के सभी संत मुख्यमंत्री धामी जी के साथ हैं। छोटा राज्य होने के बाद भी उत्तराखंड सबसे बड़ा बन गया है, जिसमें समान नागरिक संहिता सबसे पहले लागू हो गई है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करके भारत को बल दिया है। अब उत्तराखंड के साथ अन्य राज्य भी यूसीसी लागू करने की ओर कदम बढ़ाएंगे।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा यूसीसी कि कमेटी ने स्वयं जाकर साधु संतों से भी संवाद किया था।

इस अवसर पर स्वामी चिदानंद मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज, श्रीमहंत रविंद्रपुरी जी महाराज, महंत श्रीहरि गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर नारायण गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति, महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी महाराज एवं अन्य संतगण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Uttarakhand government job : मुख्यमंत्री धामी ने समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

The post UCC : महाकुंभ में यूसीसी लागू करने पर मुख्यमंत्री धामी का संतों ने अभिनंदन किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/almora-kumaon/ucc-saints-congratulated-chief-minister-dhami-for-implementing-ucc-in-maha-kumbh/feed/ 0