हरिद्धार Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/#respond Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 https://page3news.in/?p=73621 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई […]

The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
  • अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जून की शुरुआत में उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है । अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है।

    इसी बीच बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकलस्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, वहीं जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां की दो दो सीमाए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। वह प्रश्निचन्ह उठाते है और विदेशों में जाकर भारत की मजाक बनाते हैं। उत्तराखंड के लोग बहुत राष्ट्रवादी है, इसलिए पहले भी लगातार उत्तराखंड के लोगों ने राष्ट्र के साथ राष्ट्र प्रथम को मानते हुए अपना कदम उठाया है अपना फैसला सुनाया है और आगे भी सुनाएंगे। यहां के लोगों का सेना तथा राष्ट्रभक्ति से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होने वाली है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जिले में करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के संभावित दौरे और भाजपा के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/feed/ 0
    हरिद्वार में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0/#respond Sat, 08 Nov 2025 07:47:07 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118513 हरिद्वार। जिले के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका की पहचान भोगपुर निवासी आरती के रूप में हुई है। पहली डिलीवरी के दौरान हुई इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर […]

    The post हरिद्वार में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    हरिद्वार। जिले के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका की पहचान भोगपुर निवासी आरती के रूप में हुई है। पहली डिलीवरी के दौरान हुई इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बताया जा रहा है कि इसी अस्पताल में पहले भी लापरवाही के आरोप लग चुके हैं।

    फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    The post हरिद्वार में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0/feed/ 0
    कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में पावन डुबकी https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a6/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a6/#respond Wed, 05 Nov 2025 05:06:04 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118441 हरिद्वार— कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों पर गंगा स्नान के लिए आस्था का सैलाब दिखाई दिया। ठंडी हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव […]

    The post कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में पावन डुबकी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    हरिद्वार— कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों पर गंगा स्नान के लिए आस्था का सैलाब दिखाई दिया। ठंडी हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं रही।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है, जब देवता स्वयं पृथ्वी पर गंगा स्नान के लिए अवतरित होते हैं। इसी आस्था के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस, जल पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और अभिसूचना इकाई के अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।

    हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, जबकि महिला घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए जल पुलिस की छह टीमें भी नदी में मुस्तैद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    प्रशासन की सख्त निगरानी और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा का यह स्नान पर्व भक्ति, शांति और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हो रहा है।

    The post कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में पावन डुबकी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a6/feed/ 0
    रानीपुर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%aa/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%aa/#respond Tue, 04 Nov 2025 10:45:22 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118435 हरिद्वार— रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह को आज प्रशासन ने ढहा दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब सिंचाई विभाग द्वारा जारी नोटिस के बावजूद निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर भारी पुलिस […]

    The post रानीपुर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    हरिद्वार— रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह को आज प्रशासन ने ढहा दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब सिंचाई विभाग द्वारा जारी नोटिस के बावजूद निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

    प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

    जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों और ढांचों के खिलाफ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रानीपुर क्षेत्र में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसी सभी अवैध संरचनाओं को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    The post रानीपुर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%aa/feed/ 0
    Uttarakhand Land Law : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में सशक्त भू-कानून पर लगी मुहर https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/uttarakhand-land-law-dhami-cabinets-big-decision-strong-land-law-approved-in-the-state/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/uttarakhand-land-law-dhami-cabinets-big-decision-strong-land-law-approved-in-the-state/#respond Wed, 19 Feb 2025 11:26:59 +0000 https://ranvara.com/?p=80980 Uttarakhand Land Law : भाजपा प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सशक्त भू कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून (Uttarakhand Land […]

    The post Uttarakhand Land Law : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में सशक्त भू-कानून पर लगी मुहर appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Uttarakhand Land Law : भाजपा प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सशक्त भू कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून (Uttarakhand Land Law) को मंजूरी दे दी है।

    chief election commissioner : ज्ञानेश कुमार ने 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

    सीएम ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    कहा कि हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

    क्या हैं नए भू कानून के प्रमुख प्रावधान ?

    -त्रिवेंद्र सरकार के 2018 के सभी प्रावधान निरस्त

    -पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार द्वारा 2018 में लागू किए गए सभी प्रावधानों को नए कानून में समाप्त कर दिया गया है।

    -बाहरी व्यक्तियों की भूमि खरीद पर प्रतिबंध

    -हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर, उत्तराखंड के 11 अन्य जिलों में राज्य के बाहर के व्यक्ति हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर की भूमि नहीं खरीद पाएंगे।

    -पहाड़ों में चकबंदी और बंदोबस्ती

    -पहाड़ी इलाकों में भूमि का सही उपयोग सुनिश्चित करने और अतिक्रमण रोकने के लिए चकबंदी और बंदोबस्ती की जाएगी।

    -जिलाधिकारियों के अधिकार सीमित

    शपथ पत्र होगा अनिवार्य

    -अब जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से भूमि खरीद की अनुमति नहीं दे पाएंगे। सभी मामलों में सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया होगी।

    -ऑनलाइन पोर्टल से होगी भूमि खरीद की निगरानी

    -प्रदेश में जमीन खरीद के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा, जहां राज्य के बाहर के किसी भी व्यक्ति द्वारा की गई जमीन खरीद को दर्ज किया जाएगा।

    -शपथ पत्र होगा अनिवार्य

    -राज्य के बाहर के लोगों को जमीन खरीदने के लिए शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा, जिससे फर्जीवाड़ा और अनियमितताओं को रोका जा सके।

    -नियमित रूप से भूमि खरीद की रिपोर्टिंग

    -सभी जिलाधिकारियों को राजस्व परिषद और शासन को नियमित रूप से भूमि खरीद से जुड़ी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

    जमीन सरकार में निहित होगी

    -नगर निकाय सीमा के भीतर तय भू उपयोग

    -नगर निकाय सीमा के अंतर्गत आने वाली भूमि का उपयोग केवल निर्धारित भू उपयोग के अनुसार ही किया जा सकेगा।

    -यदि किसी व्यक्ति ने नियमों के खिलाफ जमीन का उपयोग किया, तो वह जमीन सरकार में निहित हो जाएगी।

    क्या होगा नए कानून का प्रभाव ?

    -इस कानून से उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा अंधाधुंध भूमि खरीद पर रोक लगेगी।

    -पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि का बेहतर प्रबंधन होगा, जिससे राज्य के निवासियों को अधिक लाभ मिलेगा।

    – भूमि की कीमतों में अप्राकृतिक बढ़ोतरी पर नियंत्रण रहेगा और राज्य के मूल निवासियों को भूमि खरीदने में सहूलियत होगी।

    -सरकार को भूमि खरीद-बिक्री पर अधिक नियंत्रण प्राप्त होगा, जिससे अनियमितताओं पर रोक लगेगी।

    DHAMI CABINET MEETING : धामी कैबिनेट की बैठक, भू कानून में संशोधन समेत आएंगे ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव

    The post Uttarakhand Land Law : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में सशक्त भू-कानून पर लगी मुहर appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/uttarakhand-land-law-dhami-cabinets-big-decision-strong-land-law-approved-in-the-state/feed/ 0
    chief election commissioner : ज्ञानेश कुमार ने 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में संभाला पदभार https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/new-chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-took-charge-as-the-26th-chief-election-commissioner/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/new-chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-took-charge-as-the-26th-chief-election-commissioner/#respond Wed, 19 Feb 2025 05:14:52 +0000 https://ranvara.com/?p=80977 chief election commissioner : ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। ज्ञानेश कुमार मार्च 2024 से निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और सोमवार को उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया। राजीव कुमार के मंगलवार को सेवानिवृत्त होने के एक […]

    The post chief election commissioner : ज्ञानेश कुमार ने 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में संभाला पदभार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    chief election commissioner : ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। ज्ञानेश कुमार मार्च 2024 से निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और सोमवार को उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया। राजीव कुमार के मंगलवार को सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद ज्ञानेश कुमार को निर्वाचन आयोग के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखबीर सिंह संधू निर्वाचन आयुक्त हैं, जबकि विवेक जोशी को सोमवार को निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया।

    DHAMI CABINET MEETING : धामी कैबिनेट की बैठक, भू कानून में संशोधन समेत आएंगे ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव

    नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद कहा, ‘राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है। इसलिए भारत का प्रत्येक नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, उसे मतदाता बनना चाहिए और हमेशा मतदान करना चाहिए। भारत के संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के अनुसार भारत का चुनाव आयोग मतदाताओं के साथ था, है और हमेशा रहेगा।’

    ज्ञानेश कुमार को सोमवार को नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा। इसके कुछ दिन बाद ही निर्वाचन आयोग अगले लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। कानून के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त या निर्वाचन आयुक्त 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं या फिर छह वर्ष के लिए आयोग में रह सकते हैं।

    ज्ञानेश कुमार 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव और 2026 में केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद निर्णय को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 15 मार्च, 2024 को निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। वे 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

    केरल सरकार के सचिव के रूप में ज्ञानेश कुमार ने वित्त संसाधन, फास्ट-ट्रैक परियोजनाओं और लोक निर्माण विभाग जैसे विविध विभागों को संभाला। भारत सरकार में उन्हें रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं अतिरिक्त सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव और सहकारिता मंत्रालय में सचिव के रूप में काम करने का भी अनुभव है।

    इसके अलावा हरियाणा कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विवेक जोशी ने भी निर्वाचन आयुक्त के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया। विवेक जोशी (58) का जन्म 21 मई 1966 को हुआ था और वह 2031 तक निर्वाचन आयोग में कामकाज संभालेंगे।

    Delhi New CM : आज रामलीला मैदान में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह, आज हो जाएगा फैसला

    The post chief election commissioner : ज्ञानेश कुमार ने 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में संभाला पदभार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/new-chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-took-charge-as-the-26th-chief-election-commissioner/feed/ 0
    DHAMI CABINET MEETING : धामी कैबिनेट की बैठक, भू कानून में संशोधन समेत आएंगे ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/dhami-cabinet-meeting-uttarakhand-cabinet-meeting-today-before-the-proceedings-of-the-budget-session-these-important-proposals-will-come/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/dhami-cabinet-meeting-uttarakhand-cabinet-meeting-today-before-the-proceedings-of-the-budget-session-these-important-proposals-will-come/#respond Wed, 19 Feb 2025 04:49:30 +0000 https://ranvara.com/?p=80974 देहरादून: DHAMI CABINET MEETING  उत्तराखंड के बजट सत्र 2025 की मंगलवार को शुरुआत हो चुकी है. राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा अध्यक्ष के पारण के बाद पहले दिन की सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई थी. आज बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही से पहले धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही […]

    The post DHAMI CABINET MEETING : धामी कैबिनेट की बैठक, भू कानून में संशोधन समेत आएंगे ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून: DHAMI CABINET MEETING  उत्तराखंड के बजट सत्र 2025 की मंगलवार को शुरुआत हो चुकी है. राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा अध्यक्ष के पारण के बाद पहले दिन की सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई थी. आज बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही से पहले धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हो सकते हैं.

    Delhi New CM : आज रामलीला मैदान में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह, आज हो जाएगा फैसला

    धामी कैबिनेट की बैठक आज

    दरअसल उत्तराखंड की धामी सरकार भू-कानून को और सख्त बनाने पर लगातार जोर दे रही है. इसके लिए विधानसभा के बजट सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है. उत्तराखंड के विभिन्न संगठन लंबे समय से उत्तराखंड में मूल निवास और सशक्त भू कानून को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. मंगलवार को जब उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ तो विधानसभा के बाहर भू कानून को लेकर हंगामा भी देखने को मिला था.

    नेताओं ने भू कानून की मांग को लेकर किया हंगामा

    घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भीमलाल आर्या ने तो विधानसभा गेट पर इतना हंगामा किया कि उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं भू कानून संघर्ष समित के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने भी इस मुद्दे पर सीएम धामी से मिलने की कोशिश की थी, हालांकि वो इसमें सफल नहीं हो पाए थे. इसे देखते हुए सरकार ये संदेश देना चाहती है कि वो सशक्त भू कानून लाने जा रही है.

    भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है

    यही कारण है कि राज्य सरकार लगातार भू-कानून को और सख्त बनाने पर जोर दे रही है. जानकारों का मानाना है कि इसके लिए इसी विधानसभा सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है. आज बुधवार को धामी कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है. इसके साथ ही कैबिनेट मीटिंग में निम्न प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

    संशोधित भू-कानून विधेयक को सदन से पारित करा सकती है

    उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2025

    परिवहन विभाग की रोड सेफ्टी पॉलिसी

    शिक्षा विभाग में बीआरपी-सीआरपी के साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 4100 पदों पर भर्ती संबंधित प्रस्ताव

    प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली किए जाने संबंधित प्रस्ताव

    उत्तराखंड के पुराने बाजरों को नए सिरे से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव

    उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई करने वाले डॉक्टर्स अगले दो साल तक दूसरे राज्यों में नौकरी नहीं कर सकेंगे संबंधी प्रस्ताव

    एकल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है

    Niti Aayog : नीति आयोग की स्प्रिंगशेड प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन रणनीति विषय पर कार्यशाला

    The post DHAMI CABINET MEETING : धामी कैबिनेट की बैठक, भू कानून में संशोधन समेत आएंगे ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/dhami-cabinet-meeting-uttarakhand-cabinet-meeting-today-before-the-proceedings-of-the-budget-session-these-important-proposals-will-come/feed/ 0
    Delhi New CM : आज रामलीला मैदान में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह, आज हो जाएगा फैसला https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/delhi-new-cm-bjps-chief-ministers-oath-ceremony-will-be-held-at-ramlila-maidan-today-decision-will-be-taken-today/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/delhi-new-cm-bjps-chief-ministers-oath-ceremony-will-be-held-at-ramlila-maidan-today-decision-will-be-taken-today/#respond Wed, 19 Feb 2025 04:23:07 +0000 https://ranvara.com/?p=80971 Delhi New CM :  रामलीला मैदान में भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी भी मंथन जारी है। बुधवार शाम को इससे पर्दा उठने की उम्मीद है। Niti Aayog : नीति आयोग की स्प्रिंगशेड प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन रणनीति विषय पर कार्यशाला आज […]

    The post Delhi New CM : आज रामलीला मैदान में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह, आज हो जाएगा फैसला appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Delhi New CM :  रामलीला मैदान में भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी भी मंथन जारी है। बुधवार शाम को इससे पर्दा उठने की उम्मीद है।

    Niti Aayog : नीति आयोग की स्प्रिंगशेड प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन रणनीति विषय पर कार्यशाला

    आज विधायक दल की बैठक

    मुख्यमंत्री पद के लिए तो कई विधायक दौड़ में हैं, लेकिन आखिरी फैसला बुधवार को विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी। उन्हें नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की सूची भी सौंपी जाएगी। इसके बाद उपराज्यपाल प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजेंगे।

    चर्चा में हैं ये नाम (Delhi New CM)

    भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय टीम से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे जो प्रस्ताव से आलाकमान को अवगत कराएंगे। नियमों का उल्लंघन न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्राज सिंह व कैलाश गंगवाल के नामों की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर चौंका सकती है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस तरह की परिपाटी देखने को भी मिली है।

    रामलीला मैदान में किए जा रहे सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

    बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली वासियों को उनका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। बृहस्पतिवार यानी 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने समारोह स्थल की सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं।

    कई राज्यों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चूंकि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे, इसलिए उनकी सुरक्षा में एसपीजी का घेरा मौजूद रहेगा।

    सुरक्षा में रहेंगे कई हजार जवान

    वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि एसपीजी के अलावा एनएसजी, अर्द्धसैनिक बलों की आठ कंपनियों के साथ दिल्ली पुलिस के कई हजार जवान वहां मौजूद रहेंगे। रामलीला मैदान आने वाले तमाम रास्तों की नाकेबंदी की जा रही है। इसके अलावा समारोह स्थल के आसपास की सभी इमारतों पर कमांडो तैनात किए गए हैं।

    Stampede At New Delhi Railway Station : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, भगदड़ के बाद बढ़ाई चौकसी

    The post Delhi New CM : आज रामलीला मैदान में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह, आज हो जाएगा फैसला appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/delhi-new-cm-bjps-chief-ministers-oath-ceremony-will-be-held-at-ramlila-maidan-today-decision-will-be-taken-today/feed/ 0
    Niti Aayog : नीति आयोग की स्प्रिंगशेड प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन रणनीति विषय पर कार्यशाला https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/niti-aayog-cm-dhami-participated-in-the-workshop-organized-by-niti-aayog/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/niti-aayog-cm-dhami-participated-in-the-workshop-organized-by-niti-aayog/#respond Mon, 17 Feb 2025 13:30:08 +0000 https://ranvara.com/?p=80968 देहरादून : Niti Aayog  नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा और अन्तरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केन्द्र के साथ राजपुर रोड स्थित होटल में ‘स्प्रिंगशेड प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलनः भारतीय हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास के लिए रणनीतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर […]

    The post Niti Aayog : नीति आयोग की स्प्रिंगशेड प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन रणनीति विषय पर कार्यशाला appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून : Niti Aayog  नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा और अन्तरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केन्द्र के साथ राजपुर रोड स्थित होटल में ‘स्प्रिंगशेड प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलनः भारतीय हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास के लिए रणनीतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हे.न. बहुगुणा विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतीय हिमालय क्षेत्र एक सतत भविष्य की ओर’ का विमोचन किया गया।

     

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग (Niti Aayog) करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से जहां भारतीय हिमालयी क्षेत्र में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को बल मिलेगा, वहीं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए कार्ययोजना बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्प्रिंग शेड मैनेजमेंट और जलवायु संरक्षण की दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है। पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता बनाये रखने के लिए इकोनॉमी और इकोलॉजी  के बीच समन्वय बनाकर कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में जी.डी.पी की तर्ज पर जी.ई.पी इंडेक्स तैयार कर जल, वन, भूमि और पर्वतों के पर्यावरणीय योगदान के आकलन के प्रयास किये गये हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का एक महत्वपूर्ण वाटर टावर भी है। यहां के ग्लेशियर पानी के अविरल स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी संकट से समस्याओं के समाधान के लिए राज्य में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में ‘स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी’ का गठन किया गया है। इसके तहत 5500 जमीनी जलीय स्रोतों तथा 292 सहायक नदियों का चिन्हीकरण कर उपचार किया जा रहा है। हरेला पर्व पर राज्य में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। अमृत सरोवर योजना के तहत राज्य में 1092 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी जोड़ो परियोजना के तहत पिडंर को कोसी, गगास, गोमती और गरूड़ नदी से जोड़ने का अनुरोध नीति आयोग से किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यशाला उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देश के पर्वतीय क्षेत्रों के प्राकृतिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनर्जीवीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

    उपाध्यक्ष नीति आयोग (Niti Aayog)  श्री सुमन के. बेरी ने हिमालयी राज्यों में खाली हो रहे गांवों को फिर से पुनर्जीवन दिए जाने के लिए बाहर बस गए लोगों को अपने गांवों में वापस लाने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए वाईब्रेंट विलेज योजना को गंभीरता से लेते हुए, ऐसे गांवों में रोजगार और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की बात कही। उन्होंने नीति आयोग के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए विज्ञान, सामुदायिक सहभागिता एवं महिलाओं को सशक्तिकरण पर विशेष बल दिए जाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने ब्रॉडबैंड सेवा के विस्तार, इन्टरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाये जाने पर बल दिया।

    सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से प्राकृतिक जल स्रोतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उत्तराखण्ड की परंपरा में जल स्रोतों को पवित्र माना जाता है और इनकी पूजा की जाती है। जल के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसके संरक्षण के लिए सबको सामुहिक प्रयास करने होंगे।

    इस अवसर पर नीति आयोग (Niti Aayog)  के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी,  नीति आयोग के सलाहकार श्री सुरेन्द्र मेहरा, प्रमुख वन संरक्षक श्री धनंजय मोहन, उप निदेशक आईसीआईएमओडी सुश्री इजाबेल, निदेशक एनआईएचई प्रो. सुनील नौटियाल उपस्थित थे।

    Champions Trophy : दुबई पहुंचते ही भारतीय टीम ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुरू किया अभ्यास

    The post Niti Aayog : नीति आयोग की स्प्रिंगशेड प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन रणनीति विषय पर कार्यशाला appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/haridwar/niti-aayog-cm-dhami-participated-in-the-workshop-organized-by-niti-aayog/feed/ 0