Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसीएम के निर्बल प्रथम के संकल्प, को सार्थक करते डीएम सविन, विधवा...
spot_img

सीएम के निर्बल प्रथम के संकल्प, को सार्थक करते डीएम सविन, विधवा मॉ के बेटे कृष्णा को मिला स्कूल में दाखिला

 dipr

जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा कृष्णा की स्कूल में दाखिले के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा उनके कानों के आपरेशन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। जिसके क्रम कृष्णा को उकने घर नजदीक गुरूरामराय स्कूल में दाखिला मिल गया तथा उनका कान के उपचार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण दून मेडिकल कालेज तथा कोरोनेशन चिकित्सालय में किया गया है। अभी कृष्णा की एक ओर स्वास्थ्य जांच होनी है जिससे पता चल पाएगा की उनको आपरेशन जरूरत है या वे दवाईयों से ही ठीक हो जाएंगे।

06 नम्बर पुलिया निवासी विधवा फरियादी मॉ शांति देवी अपने बच्चें कृष्णा को लेकर डीएम से मिली थी कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की 4 वर्ष पहले हो गई थी। कृष्णा की मॉ घरो में काम कर बच्चें का लालन-पालन करती है। उन्होंने अपनी फरियाद डीएम को सुनाई की उनका 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा जो काम से बहुत कम सुनता है, जिस कारण स्कूल वाले उसको स्कूल में दाखिला नही दे रहे हैं, चिकित्सक को दिखाने पर कान का आपरेशन बताया है जिसका बहुत अधिक खर्चा लग रहा है उसे वहन नही कर सकती है। जिस पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए थे।

डीएम के निर्देश पर कृष्णा को उनके नजदीकी गुरूराम स्कूल में स्कूल में दाखिला मिल गया है था उनकी स्वास्थ्य जाचं चल रही हैै। तथा समाज कल्याण विभाग से कृष्णा को हेयरिंग मशीन उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। डीएम ने कृष्णा के उपचार के लिए एनएचएम की आरबीएसके स्कीम से उपचार करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को समन्वय करने को निर्देशित किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments