Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडशिक्षा हैं दुनिया सबसे शक्तिशाली हथियार, शिक्षा के लिए अपनी स्पार्क को...
spot_img

शिक्षा हैं दुनिया सबसे शक्तिशाली हथियार, शिक्षा के लिए अपनी स्पार्क को जिंदा रखें बेटियाँः डीएम

 dipr

प्रेस नोट
मा0 मुख्यमंत्री के जनभाव से निर्बल असहाय बालिकाओं को सशक्त देवियां बनाता डीएम का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा

आज पुनः 9 बालिकाओं की पढ़ाई पुनर्जीवित

प्राची बिटिया को प्रतिष्ठित संस्थान में MCA दाखिला पश्चात आवागमन हेतु प्रशासन ने 25000 रूपये वाहन शुल्क भी किया जमा

ओवरऑल उदेश्य प्राची को कंप्युटर engineer ही बनाना,

बेटियों में शिक्षा की गंगा बहाता; जिला प्रशासन का भागीरथ प्रयास प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा‘‘

शिक्षित बनेगी बेटियां; तो सशक्त बनेगा समाज

देहरादून मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा बोया गया प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा बेटियों की शिक्षा एवं बेटियों को सशक्त बनाने में एक भागीरथ प्रयास है जिसके द्वारा निर्बल बेटियों की शिक्षा की स्पार्क जगाकर शिक्षा की गंगा बहा रहा है। डीएम के प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से अब तक लगभग 10 लाख से अधिक धनराशि से 28 बेटियां की पढ़ाई को पुनर्जीवित किया गया है। आज भी 9 बेटियां नंदा-सुनंदा बनी।
मा0 मुख्यमंत्री के जनभाव से निर्बल असहाय बालिकाओं को सशक्त बनाता डीएम का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा। आज 9 बालिकाओं की पढ़ाई पुनर्जीवित प्राची बिटिया को प्रतिष्ठित संस्थान में MCA दाखिला पश्चात प्रशासन ने रुपए 25000 वाहन सुविधा शुल्क भी जमा किया। ओवरऑल उदेश्य प्राची को कंप्युटर engineer ही बनाना प्रशासन का लक्ष्य, बेटियों में शिक्षा की गंगा बहाता; जिला प्रशासन का भागीरथ प्रयास प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’। डीएम ने कहा कि शिक्षा हैं दुनिया सबसे शक्तिशाली हथियार, उन्होंने बेटियों से शिक्षा के लिए अपनी स्पार्क को जिंदा रखने को कहा। साथ कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से समाज भी सशक्त बनेगा।
जिलाधिकारी ने कहा की बेटी को सशक्त बनाने का निंदा सुनंदा एक ग्लोबल प्रयास है हम रहे ना रहे यह चलता रहेगा। उन्होंने बेटियों की हौसला बजाई करते हुए कहा कि आप अपनी शिक्षा की स्पार्क को जारी रखें आपकी शिक्षा का वहन जिला प्रशासन करेगा, डीएम ने महिला अधिकारियों का उदाहरण देते हुए बालिकाओं को उनकी तरह बनने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा निर्बल के द्वारा असहाय बालिकाएं जिनकी शिक्षा पारिवारिक मजबूरी के कारण छूट जा रही है उनको पुनर्जीवित कर उनके सपनों में उड़ान भरने तथा सुरक्षित भविष्य की नीव रखने का एक आधार है। उन्होंने बेटियों में लक्ष्य प्राप्त करने की ललक जगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है दुनिया का कोई भी हथियार शिक्षा से बड़ा नही है। इसलिए कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें, जिला प्रशासन आपका सहयोग करता रहेगा। आज खुशी कौर कक्षा 04, 13425 रू०, जैनब कक्षा 05 को 7900, तथा प्राची जिनकी पढाई के लिए पूर्व डीआईटी में एडमिशन कराया था किन्तु आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवहन का वहन नही कर पा रही थी के लिए 2500 रू० का चैक दिया गया है। आज 9 नंदा-सुनंदा देवीयों को कुल 308760 रू0 मात्र के चैक दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
——–
DIO -Dehradun,कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments