Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार पर मुकदमा, एक दिन पहले...
spot_img

पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार पर मुकदमा, एक दिन पहले हुआ था विवाद

 dipr

एक दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व विधायक चैंपियन के चालक ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ गाड़ी में तोड़फोड़ करने, मारपीट और गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने समेत एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

जबकि उमेश पक्ष की ओर से भी पूर्व विधायक के खिलाफ गाड़ी में साइड मारने और लाठी डंडे और सरियों से गाड़ी में तोड़फोड़ करने, गाली गलौज करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विगत शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे रुड़की लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल के समीप पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद हो गया था।

विधायक उमेश कुमार के चालक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक किया और गाड़ी में साइड मारने के बाद लाठी डंडों से और सरियों से तोड़फोड़ की जबकि चैंपियन के चालक ने तहरीर देकर उमेश कुमार और उनके समर्थकों पर गाड़ी में टक्कर मारने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हैं तहरीर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments