Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडबुद्ध पूर्णिमा स्नान: गंगा में आस्था की डुबकी... पुण्य कमाने के लिए...
spot_img

बुद्ध पूर्णिमा स्नान: गंगा में आस्था की डुबकी… पुण्य कमाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु; भारी वाहन प्रतिबंधित

 dipr

 

आज होने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। एसपी यातायात जितेंद्र मेहरा ने बताया कि प्लान जारी करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मेला के नोडल अधिकारी एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सेामवार की रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के विक्रम, ऑटो रिक्शा, टैक्सी का आवागमन प्रतिबंधित रहेंगे।

ये रहेगी यातायात की व्यवस्था

– बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जाएगा।

– यातायात का दबाव बढने पर नगला इमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जाएगा।

– चीला मार्ग को ऋशिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जाएगा।

– चंडी चौक पर यातायात का दबाव बढने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे लागू किया जाएगा।

– सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।

– टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढ़ने पर निकास के लिए नहर पटरी का प्रयोग किया जाएगा।- यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड के रास्ते भेजा जाएगा।

दिल्ली, पंजाब, मेरठ, मुजफ्फरनगर वालों की ये होगी व्यवस्था

– दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार पहुंचेंगे और अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में पार्क होंगे।

– अत्यधिक दबाव होने पर नारसन, मंगलौर, नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चौक, मातृसदन पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजे जाएंगे।

– दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक एनएच-344 होते हुए सहारनपुर बाईपास, छुटमलपुर बाइपास, बिहारीगढ़, मोहंड, देहरादून ऋषिकेश भेजे जाएंगे।

– दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वालों के लिए नारसन, मंगलौर, नगला इमरती, लक्सर, बालावाली, बिजनौर, नजीबाबाद जाएंगे।

– मुरादाबाद, नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले छोटे वाहन नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी, चंडी चौक से होकर दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।

– बड़े वाहनों को नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर 4.2 डायवर्ट किया जाएगा और गौरीशंकर, नीलधारा पार्किंग में भेजा जाएगा।

– देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपालीफार्म, रायवाला से होकर हरिद्वार आएंगे और लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में पार्क होंगे।- देहरादून, ऋषिकेश से गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ से मेरठ, दिल्ली जाने वाले वाहन नेपालीफार्म, रायवाला, चंडी चौक से एनएच 344 से मेरठ, दिल्ली जाएंगे।नजीबाबाद जाने वाले वाहन नेपालीफार्म, रायवाला, चंडी चौक, चंडी चौकी, श्यामपुर से होकर नजीबाबाद जाएंगे।

आटो, विक्रम के लिए रहेगा डायवर्जन

– यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश, रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम, ऑटो, रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जाएगा। जयराम मोड़ से आगे नहीं जाएंगे। यहीं पर सवारी उतार कर वापस जाएंगे।

– पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर से आने वाले विक्रम, ऑटो, रिक्शा रानीपुर मोड़, देवपुरा होते हुए बस अड्डा, रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराहा से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक से कनखल की तरफ जाएंगे।

– ज्वालापुर की तरफ जाने वाले मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड़ से बीएचईएल व ज्वालापुर जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments