Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखण्डऑपरेशन सिंदूर : ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन ने डॉ. वी.के. सारस्वत...
spot_img

ऑपरेशन सिंदूर : ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन ने डॉ. वी.के. सारस्वत को दी बधाई

 dipr

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय मिसाइलों के शानदार प्रदर्शन व सफलता पर नीति आयोग के सदस्य और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. वी.के. सारस्वत को बधाई दी।

डॉ. कमल घनशाला ने दिल्ली में नीति आयोग जाकर डॉ. सारस्वत से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ताकत और तकनीक ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ग्राफिक एरा परिवार को गर्व है कि डॉ. सारस्वत जैसे वैज्ञानिक हमारे विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।

डॉ. वी.के. सारस्वत ने डीआरडीओ प्रमुख रहते हुए कई ज़रूरी मिसाइलें जैसे आकाश, पृथ्वी और एमआरएसएएम सिस्टम्स तैयार करवाए, जो दुश्मन के ड्रोन, एयरक्राफ्ट और हथियारों को नष्ट करने में सक्षम हैं। डॉ. घनशाला ने कहा कि देश की सुरक्षा में उनका योगदान बहुत बड़ा है और हम सभी हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments