Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनरैन बसेरा निर्माण के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन जारी, हरिद्वार रोड...

रैन बसेरा निर्माण के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन जारी, हरिद्वार रोड तीन घंटे रहा जाम

देहरादून में पुरानी जिला जज अदालत के सिविल परिसर में प्रस्तावित रैन बसेरा निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध तेज हो गया है। बार एसोसिएशन देहरादून के आह्वान पर बुधवार को वकीलों ने हरिद्वार रोड पर तीन घंटे का चक्का जाम किया। इससे पहले मंगलवार को दो घंटे तक सड़क जाम रखी गई थी।

वकीलों की मांग है कि रैन बसेरा बनाए जाने के प्रस्ताव को रद्द कर उसी भूमि को अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण के लिए आवंटित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों वकील सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सड़क पर बैठे रहे, जिससे हरिद्वार रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही।

पुलिस प्रशासन को रूट डायवर्ट करना पड़ा, जबकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर बिष्ट समेत कई वकील नेताओं ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित किया।

बार एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेता, आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन ने यह भी निर्णय लिया है कि अदालत परिसर में बस्ते, टाइपिंग, स्टांप बिक्री सहित अन्य कार्य दोपहर 1:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

सचिव राजबीर बिष्ट ने बताया कि प्रदर्शन का समय चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है — पहले दिन एक घंटा, दूसरे दिन दो घंटे और तीसरे दिन तीन घंटे चक्का जाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी प्रशासनिक अधिकारी ने वार्ता के लिए संपर्क नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments