देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए कैबिनेट ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।
मंत्रिमंडल ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशों से उत्तराखंड राज्य को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ाने के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली है।
बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक संदेशों से प्रदेश अपने गठन के मूल लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाएगा तथा सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर तत्पर रहेगी।
साथ ही, मंत्रिमंडल ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों और नागरिकों से राज्य निर्माण के इस विशेष वर्ष में अधिकतम सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।



