Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनउत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी देंगे 10 हजार...

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी देंगे 10 हजार करोड़ की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले रजत जयंती उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रदेश सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से जुटी हुई है। नौ नवंबर को देहरादून के एफआरआई मैदान में होने वाले मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर उत्तराखंड को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए नियोजन विभाग विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहा है, ताकि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन या शिलान्यास किए जाने वाले कार्यों को अंतिम रूप दिया जा सके।

मुख्यमंत्री के सचिव एवं गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रजत जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य को नई विकास योजनाओं की सौगात देंगे, जिससे प्रदेश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

सरकार की कोशिश है कि यह रजत जयंती उत्सव न सिर्फ राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाए, बल्कि आने वाले वर्षों के विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments