Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनउत्तराखंड में जल्द होगी डॉक्टरों की भर्ती, 287 पदों पर प्रक्रिया शुरू...

उत्तराखंड में जल्द होगी डॉक्टरों की भर्ती, 287 पदों पर प्रक्रिया शुरू होगी

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ डॉक्टरों व अन्य चिकित्सा कर्मियों के रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार प्रयासरत है।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत डॉक्टरों के 287 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है। प्रस्ताव में यह स्पष्ट किया गया है कि जिस कैलेंडर वर्ष में पद विज्ञापित होंगे, उस वर्ष की एक जुलाई को अभ्यर्थी की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व चयन बोर्ड के माध्यम से चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर चयनित डॉक्टरों को प्रदेश के दूरस्थ चिकित्सा इकाइयों में नियुक्त किया गया है। इससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments