चमोली Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/#respond Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 https://page3news.in/?p=73621 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई […]

The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
  • अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जून की शुरुआत में उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है । अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है।

    इसी बीच बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकलस्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, वहीं जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां की दो दो सीमाए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। वह प्रश्निचन्ह उठाते है और विदेशों में जाकर भारत की मजाक बनाते हैं। उत्तराखंड के लोग बहुत राष्ट्रवादी है, इसलिए पहले भी लगातार उत्तराखंड के लोगों ने राष्ट्र के साथ राष्ट्र प्रथम को मानते हुए अपना कदम उठाया है अपना फैसला सुनाया है और आगे भी सुनाएंगे। यहां के लोगों का सेना तथा राष्ट्रभक्ति से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होने वाली है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जिले में करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के संभावित दौरे और भाजपा के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/feed/ 0
    कर्णप्रयाग के सुरेश डिमरी बने कांग्रेस के चमोली जिलाध्यक्ष, चार दशक बाद ब्राह्मण चेहरे पर दांव https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b0/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b0/#respond Thu, 13 Nov 2025 08:26:41 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118574 चमोली। कांग्रेस हाईकमान ने जिले में नई राजनीतिक ऊर्जा भरने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने कर्णप्रयाग विकासखंड के डिम्मर गांव निवासी सुरेश डिमरी को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन सृजन अभियान के बाद से ही कार्यकर्ता नए जिलाध्यक्ष की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, जो […]

    The post कर्णप्रयाग के सुरेश डिमरी बने कांग्रेस के चमोली जिलाध्यक्ष, चार दशक बाद ब्राह्मण चेहरे पर दांव appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    चमोली। कांग्रेस हाईकमान ने जिले में नई राजनीतिक ऊर्जा भरने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने कर्णप्रयाग विकासखंड के डिम्मर गांव निवासी सुरेश डिमरी को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन सृजन अभियान के बाद से ही कार्यकर्ता नए जिलाध्यक्ष की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, जो अब मंगलवार रात समाप्त हुआ।

    राजनीतिक विरासत से जुड़े हैं सुरेश डिमरी

    सुरेश डिमरी राजनीतिक और सामाजिक जीवन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे जिला पंचायत सदस्य, बीकेटीसी के सदस्य सहित कई सामाजिक संगठनों में भी जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं। उनके दादा स्व. घनश्याम दत्त डिमरी वर्ष 1957 से 1962 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक रहे। अब उसी राजनीतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पोते सुरेश डिमरी को चमोली जिले में पार्टी को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    चार दशक बाद ब्राह्मण चेहरा जिला नेतृत्व में

    कांग्रेस ने चमोली में लगभग 40 वर्ष बाद ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताया है। इससे पहले सतेंद्र बत्र्वाल, सुरेंद्र सिंह लिंगवाल, प्रेमलाल भारती, सतेंद्र नेगी, हरि सिंह रावत, प्रीतम सिंह और वीरेंद्र रावत जैसे नेता जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।-वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट के अनुसार, “अस्सी के दशक के बाद कांग्रेस ने पहली बार ब्राह्मण नेता को जिला नेतृत्व सौंपा है। अब चुनौती केवल संगठन को पटरी पर लाने की नहीं, बल्कि पटरी पर दौड़ाने की होगी। कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा में पार्टी को दो बार लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिसे बदलना नई जिम्मेदारी होगी।”

    कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर जताई खुशी

    सुरेश डिमरी को जिलाध्यक्ष और गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे चमोली जनपद में उत्साह देखा गया। कर्णप्रयाग नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बाजार में जुलूस निकालकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

    इस मौके पर नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, नारायणबगड़ ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, संदीप कुमार पटवाल, गिरीश कंडवाल, देवेंद्र रावत, देवाल ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, उर्मिला बिष्ट, गोविंद पांगती, महाबीर बिष्ट, कंचन बिष्ट, आशा धपोला, लक्ष्मण बिष्ट, पार्वती गड़िया, संगीता देवी, हीरा रूपकुंडी, खिलाप सिंह और मोहन दानू सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    नेताओं ने कहा— पार्टी बनेगी और मजबूत

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष, करन माहरा को कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य और सुरेश डिमरी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी।

    The post कर्णप्रयाग के सुरेश डिमरी बने कांग्रेस के चमोली जिलाध्यक्ष, चार दशक बाद ब्राह्मण चेहरे पर दांव appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b0/feed/ 0
    गैरसैंण में रजत जयंती समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने 142.25 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be/#respond Mon, 10 Nov 2025 11:05:57 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118531 चमोली। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 142.25 […]

    The post गैरसैंण में रजत जयंती समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने 142.25 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    चमोली। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 43.63 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण तथा 98.62 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और खेल, शिक्षा, कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया।

    समारोह के दौरान आईटीबीपी, आईआरबी, नागरिक पुलिस, होमगार्ड, महिला आरक्षी, फायर सर्विस एवं एनसीसी महिला दस्ते ने 46वीं वाहिनी पीएसी के बैंड की धुन पर आकर्षक परेड प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया।

    मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर राज्यवासियों को उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य को 8200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करना है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में केदारखण्ड और मानसखण्ड क्षेत्रों में पौराणिक मंदिरों का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि अटल जी ने न केवल राज्य का निर्माण कराया बल्कि औद्योगिक पैकेज देकर विकास की मजबूत नींव रखी।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गैरसैंण को एक मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। सारकोट गांव को गोद लेकर इसे मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की विकास दर में तेजी से वृद्धि हुई है, किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है और बेरोजगारी में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

    उत्तराखंड को सतत विकास सूचकांक में प्रथम स्थान तथा मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है। धामी ने कहा कि राज्य में सख्त भू-कानून लागू कर भू-माफिया पर अंकुश लगाया गया है और नकल-विरोधी कानून से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।

    मुख्यमंत्री ने गैरसैंण एवं आसपास के क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान की डीपीआर तैयार करने की घोषणा की। साथ ही चौखुटिया, ज्योतिर्मठ और घनशाली को उड़ान योजना से जोड़ने की घोषणा भी की।

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे गैरसैंण में रजत जयंती समारोह के अवसर पर उत्सव और गर्व का माहौल छाया रहा।

    The post गैरसैंण में रजत जयंती समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने 142.25 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be/feed/ 0
    रजत जयंती पर गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82/#respond Mon, 10 Nov 2025 06:55:57 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118528 गैरसैंण। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया […]

    The post रजत जयंती पर गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    गैरसैंण। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

    मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम ने घोषणा की कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत गैरसैंण क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ को शीघ्र ही उड़ान सेवा (UDAN Scheme) से जोड़ा जाएगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।

    मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश भर में रजत जयंती समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। गैरसैंण के कार्यक्रम ने राज्य निर्माण की भावनाओं को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

    The post रजत जयंती पर गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82/feed/ 0
    बदरीनाथ नगर पंचायत बना स्वच्छता का मॉडल, कूड़ा निस्तारण से कमा चुकी है एक करोड़ से अधिक https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d/#respond Thu, 06 Nov 2025 09:02:13 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118470 चमोली। ज्योतिर्मठ नगर पालिका के बाद अब नगर पंचायत बदरीनाथ ने भी स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मिसाल पेश की है। नगर पंचायत ने बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क और कूड़ा निस्तारण प्रणाली से अब तक एक करोड़ सात लाख 64 हजार रुपये की आय अर्जित कर ली है। नगर पंचायत द्वारा […]

    The post बदरीनाथ नगर पंचायत बना स्वच्छता का मॉडल, कूड़ा निस्तारण से कमा चुकी है एक करोड़ से अधिक appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    चमोली। ज्योतिर्मठ नगर पालिका के बाद अब नगर पंचायत बदरीनाथ ने भी स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मिसाल पेश की है। नगर पंचायत ने बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क और कूड़ा निस्तारण प्रणाली से अब तक एक करोड़ सात लाख 64 हजार रुपये की आय अर्जित कर ली है। नगर पंचायत द्वारा एकत्रित कूड़े को रिसाइक्लिंग के लिए उत्तर प्रदेश के बिजनौर और सहारनपुर की फैक्ट्रियों को बेचा जा रहा है।

    हर वर्ष छह माह तक चलने वाली बदरीनाथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से प्लास्टिक और ठोस कचरे की चुनौती बढ़ी, जिसके समाधान के लिए नगर पंचायत ने वर्ष 2021 में एक समग्र कचरा प्रबंधन योजना लागू की। इसके तहत यात्रा वाहनों से ईको शुल्क वसूला जाने लगा, नगर क्षेत्र में कूड़ेदान और वाहनों की संख्या बढ़ाई गई, और पर्यावरण मित्रों की मदद से कचरे को निस्तारण केंद्र तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई।

    वर्तमान में निस्तारण केंद्र में दो प्लास्टिक कॉम्पेक्टर और एक ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर मशीन लगाई गई है। प्लास्टिक कचरे की बिक्री से आय हो रही है, जबकि जैविक कचरे से खाद तैयार कर बदरीनाथ धाम के तुलसी वन और हरित क्षेत्रों में उपयोग किया जा रहा है। कंपोस्टिंग के लिए 12 पिट बनाए गए हैं और 15 कर्मचारी छंटाई व कंपोस्टिंग कार्य में तैनात हैं।

    ईको पर्यटन शुल्क से एक करोड़ 10 हजार की आय

    ईको शुल्क वसूली के लिए अब फास्टैग बैरियर प्रणाली शुरू की गई है। नगर पंचायत वाहनों से शुल्क के रूप में —

    • चौपहिया वाहन से ₹60,
    • टेंपो ट्रैवलर से ₹100,
    • बस से ₹120,
    • तथा हेलीकॉप्टर से प्रति फेरा ₹1,000 ले रही है।

    चार मई को कपाट खुलने के बाद से अब तक एक करोड़ 10 हजार रुपये की आय इस मद में प्राप्त हो चुकी है।

    कूड़ा प्रबंधन से 7.54 लाख की कमाई

    बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन लगभग दो टन कचरा उत्पन्न होता है। इस यात्राकाल में अब तक 114 टन कचरा एकत्र किया गया है। मंदिर क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी पहले बीकेटीसी के पास थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से यह कार्य नगर पंचायत संभाल रही है। मंदिर व आसपास की सफाई के लिए 22 पर्यावरण मित्र तैनात हैं। बीकेटीसी इसके एवज में नगर पंचायत को 39 लाख रुपये की राशि देती है। इसके अतिरिक्त, कूड़ा प्रबंधन से अब तक 7.54 लाख रुपये की कमाई हुई है।

    माणा में भी स्वच्छता की जिम्मेदारी

    नगर पंचायत देश के प्रथम गांव माणा में भी सफाई व्यवस्था देख रही है। यहाँ आने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूला जाता है, जिसमें से 30 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायत माणा को दी जाती है और 70 प्रतिशत राशि सफाई कार्यों में खर्च होती है। माणा में 15 सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

    ज्योतिर्मठ भी बना रहा है उदाहरण

    वहीं, ज्योतिर्मठ नगर पालिका परिषद वर्ष 2011 से कूड़ा बेचकर राजस्व कमा रही है। वर्तमान में पालिका को ईको पर्यटन शुल्क और कूड़ा निस्तारण से प्रतिवर्ष 15 लाख रुपये की आय होती है। नगर में दो कॉम्पैक्ट मशीनें लगाई गई हैं और सफाई कार्य 76 पर्यावरण मित्रों की देखरेख में किया जा रहा है।

    The post बदरीनाथ नगर पंचायत बना स्वच्छता का मॉडल, कूड़ा निस्तारण से कमा चुकी है एक करोड़ से अधिक appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d/feed/ 0
    बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ों पर बढ़ी ठंड https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/#respond Wed, 05 Nov 2025 05:27:44 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118444 चमोली: बदरीनाथ धाम में मंगलवार देर रात मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की […]

    The post बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ों पर बढ़ी ठंड appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    चमोली: बदरीनाथ धाम में मंगलवार देर रात मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

    उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मैदानी इलाकों में भी हवा ठंडी होने से सुबह और शाम के समय लोगों ने सर्दी का अहसास किया।

    मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जमने के आसार हैं।

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के चलते पर्वतीय जिलों में शीतलहर का प्रभाव सुबह और शाम के समय बढ़ सकता है। वहीं, 7 से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं पर्वतीय इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।

    The post बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ों पर बढ़ी ठंड appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/feed/ 0
    Uttarakhand High Court : हाईकोर्ट ने UCC पर सरकार से छह हफ्ते में मांगा जवाब https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/uttarakhand-high-court-the-high-court-has-sought-a-reply-from-the-government-on-ucc-within-six-weeks/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/uttarakhand-high-court-the-high-court-has-sought-a-reply-from-the-government-on-ucc-within-six-weeks/#respond Thu, 13 Feb 2025 13:22:28 +0000 https://ranvara.com/?p=80909 Uttarakhand High Court :  नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से लागू किए गए यूसीसी 2025 को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। अदालत ने राज्य सरकार को याचिकाओं में लगाए गए आरोपों पर छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं […]

    The post Uttarakhand High Court : हाईकोर्ट ने UCC पर सरकार से छह हफ्ते में मांगा जवाब appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Uttarakhand High Court :  नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से लागू किए गए यूसीसी 2025 को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। अदालत ने राज्य सरकार को याचिकाओं में लगाए गए आरोपों पर छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

    Cabinet Decision : प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी होगी सस्ती, सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट लिया जाएगा

    भीमताल निवासी सुरेश सिंह नेगी ने याचिका दायर कर यूसीसी के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती दी थी। इसमें मुख्यतः लिव इन रिलेशनशिप का प्रावधान शामिल है। इसके अलावा, मुस्लिम, पारसी आदि के वैवाहिक पद्धति की यूसीसी में अनदेखी किए जाने सहित कुछ अन्य प्रावधानों को भी चुनौती दी गई है।

    नेगी की जनहित याचिका में लिव इन रिलेशनशिप को असांविधानिक ठहराया गया है। याचिका में कहा गया कि जहां सामान्य शादी के लिए लड़के की उम्र 21 और लड़की की 18 वर्ष होनी आवश्यक है वहीं लिव इन रिलेशनशिप में दोनों की उम्र 18 वर्ष निर्धारित की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनके बच्चे वैध माने जाएंगे या अवैध।

    अगर कोई व्यक्ति लिव इन रिलेशनशिप से छुटकारा पाना चाहता है तो वह एक साधारण से प्रार्थनापत्र रजिस्ट्रार को देकर करीब 15 दिन के भीतर अपने पार्टनर को छोड़ सकता है, जबकि साधारण विवाह में तलाक लेने के लिए पूरी न्यायिक प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। दशकों बाद तलाक होता है, वह भी पूरा भरण-पोषण देकर।

    विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी एसएसपी को धमकी, मुकदमा दर्ज
    याचिका में कहा गया कि राज्य के नागरिकों को जो अधिकार संविधान से मिले हैं, राज्य सरकार ने उसमें हस्तक्षेप करके उनका हनन किया है। याचिकाकर्ता का कहना था कि भविष्य में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सभी लोग शादी न करके लिव इन रिलेशनशिप में ही रहना पसंद करेंगे क्योंकि जब तक पार्टनर के साथ संबंध अच्छे हैं तब तक रहें, नहीं होने पर छोड़ दें और दूसरे के साथ चले जाएं।

    वहीं, देहरादून के एलमसुद्दीन सिद्दीकी ने भी रिट याचिका दायर कर यूसीसी 2025 के कई प्रावधानों को चुनौती दी है जिसमें अल्पसंख्यकों के रीति-रिवाजों की अनदेखी किए जाने का उल्लेख किया गया है। इस याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने यूसीसी बिल पास करते वक्त इस्लामिक रीति-रिवाजों. कुरान तथा उसके अन्य प्रावधानों की अनदेखी की है। जैसे कि कुरान और उसके आयतों के अनुसार पति की मौत के बाद पत्नी उसकी आत्मा की शांति के लिए 40 दिन तक प्रार्थना करती है। यूसीसी में इसे प्रतिबंधित किया गया है।

    याचिका में कहा गया कि शरीयत के अनुसार सगे-संबंधियों को छोड़कर इस्लाम में अन्य से निकाह करने का प्रावधान है। यूसीसी में उसकी अनुमति नहीं है। शरीयत के अनुसार पिता अपनी संपत्ति को सभी बेटों को बांटकर उसका एक हिस्सा अपने पास रखकर जब चाहे तब दान कर सकता है, यूसीसी इसकी भी अनुमति नहीं देता है। याचिका में उक्त सभी प्रावधानों में संशोधन की मांग की गई है।

    National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में गृहमंत्री होगे मुख्य अतिथि, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

    The post Uttarakhand High Court : हाईकोर्ट ने UCC पर सरकार से छह हफ्ते में मांगा जवाब appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/uttarakhand-high-court-the-high-court-has-sought-a-reply-from-the-government-on-ucc-within-six-weeks/feed/ 0
    Cabinet Decision : प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी होगी सस्ती, सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट लिया जाएगा https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/uttarakhand-cabinet-decision-the-state-government-reduced-vat-on-cng-and-png/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/uttarakhand-cabinet-decision-the-state-government-reduced-vat-on-cng-and-png/#respond Thu, 13 Feb 2025 12:49:05 +0000 https://ranvara.com/?p=80906 Cabinet Decision : प्रदेश सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) व कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) पर वैट दर को कम किया है। इससे प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी सस्ती होगी। वर्तमान में सीएनजी व पीएनजी पर 20 प्रतिशत वैट लागू है। दरें कम करने के बाद सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट […]

    The post Cabinet Decision : प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी होगी सस्ती, सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट लिया जाएगा appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Cabinet Decision : प्रदेश सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) व कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) पर वैट दर को कम किया है। इससे प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी सस्ती होगी। वर्तमान में सीएनजी व पीएनजी पर 20 प्रतिशत वैट लागू है। दरें कम करने के बाद सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट लिया जाएगा।

    National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में गृहमंत्री होगे मुख्य अतिथि, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

    राज्य में नेचुरल गैस पीएनजी व सीएनजी (Cabinet Decision) पर वर्तमान में लागू 20 प्रतिशत वैट लिया जाता है। जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में नेचुरल गैस पर वैट की दर कम है। उत्तर प्रदेश में पीएनजी पर 10 प्रतिशत और सीएनजी पर 12.50 प्रतिशत वैट लिया जाता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में पीएनजी पर चार प्रतिशत व सीएनजी पर 13.75 प्रतिशत वैट लागू है।

    पीएनजी पर पांच प्रतिशत व सीएनजी पर 10 प्रतिशत वैट लिया जाएगा

    उत्तराखंड में टैक्स ज्यादा होने से सीएनजी व पीएनजी पड़ोसी राज्यों से महंगी है। जिससे उत्तराखंड आने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से सीएनजी भरते हैं। ज्यादा में सीएनजी की खपत कम होने से सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सीएनजी व पीएनजी पर वैट को कम किया है। अब राज्य में पीएनजी पर पांच प्रतिशत व सीएनजी पर 10 प्रतिशत वैट लिया जाएगा।

    बता दें कि नेचुरल गैस पर जीएसटी लागू नहीं है। प्रदेश सरकार को नेचुरल गैस पर वैट से सालाना 38 करोड़ की राजस्व मिलता है। पीएनजी व सीएनजी पर वैट कम करने से राजस्व में 15 करोड़ कम होने का अनुमान है। लेकिन आगे वाले समय में खपत बढ़ने से सरकार को ज्यादा राजस्व मिल सकेगा।

    Critical Mineral : उत्तराखंड में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज को मिलेगी रफ्तार

    The post Cabinet Decision : प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी होगी सस्ती, सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट लिया जाएगा appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/uttarakhand-cabinet-decision-the-state-government-reduced-vat-on-cng-and-png/feed/ 0
    National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में गृहमंत्री होगे मुख्य अतिथि, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/national-games-2025-home-minister-will-be-the-chief-guest-at-the-closing-ceremony-of-the-38th-national-games-cm-took-stock-of-the-preparations/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/national-games-2025-home-minister-will-be-the-chief-guest-at-the-closing-ceremony-of-the-38th-national-games-cm-took-stock-of-the-preparations/#respond Thu, 13 Feb 2025 12:25:52 +0000 https://ranvara.com/?p=80903 National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल कराने की उपलब्धि और अब 14 फरवरी को समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि। इसी कारण सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का निरीक्षण करने पहुंचे। Critical Mineral : उत्तराखंड में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज को मिलेगी रफ्तार […]

    The post National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में गृहमंत्री होगे मुख्य अतिथि, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल कराने की उपलब्धि और अब 14 फरवरी को समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि। इसी कारण सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का निरीक्षण करने पहुंचे।

    Critical Mineral : उत्तराखंड में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज को मिलेगी रफ्तार

    निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने फेंसिंग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही। शुक्रवार को होने वाले समापन समारोह की तैयारी के चलते कलाकार श्वेता माहरा ने भी साथियों के साथ रिहर्सल किया।

    1980 कार, 995 बसों और 50 बाइक के लिए बनाए पार्किंग स्थल

    परिवहन विभाग ने नेशनल गेम्स (National Games 2025) के समापन समारोह में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। शहर के अंदर 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पर 1980 कारें, 995 बसें और 50 बाइक खड़ी की जा सकेंगी।

    परिवहन विभाग ने वीवीआईपी के लिए स्टेडियम के 1.3 किलोमीटर के दायरे में छह पार्किंग स्थल बनाए हैं। इनमें से पहली पार्किंग नंबर एक नवाबखेड़ा में है, जो कार्यक्रम स्थल से 1.30 किलोमीटर दूर है। वहां 250 कार खड़ी होंगी। पार्किंग नंबर दो 850 मीटर दूर देवी मंदिर है, जहां 120 कारें खड़ी होंगी। इसी प्रकार 700 मीटर दूर पार्किंग नंबर तीन (पेट्रोल पंप परिसर) में 350 कारें, 350 मीटर दूर 50-50 मार्ट में 100 कारें, पार्किंग-पांच (जू डायरेक्टर आफिस), जो 70 मीटर दूर है, यहां 80 कारें खड़ी होंगी। पार्किंग नंबर छह 350 मीटर दूर आईएसबीटी पर रहेगी, वहां 250 कारों की क्षमता है।

    MahaKumbh : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    The post National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में गृहमंत्री होगे मुख्य अतिथि, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/national-games-2025-home-minister-will-be-the-chief-guest-at-the-closing-ceremony-of-the-38th-national-games-cm-took-stock-of-the-preparations/feed/ 0
    Critical Mineral : उत्तराखंड में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज को मिलेगी रफ्तार https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/critical-mineral-exploration-of-critical-minerals-in-uttarakhand-will-gain-momentum/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/critical-mineral-exploration-of-critical-minerals-in-uttarakhand-will-gain-momentum/#respond Wed, 12 Feb 2025 12:32:47 +0000 https://ranvara.com/?p=80900 देहरादून : Critical Mineral  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग को भारत सरकार तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुरूप खनिज संपदा में आत्मनिर्भरता बनाए रखने हेतु राज्य में खनिज संपदा की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। MahaKumbh : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर उमड़ी […]

    The post Critical Mineral : उत्तराखंड में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज को मिलेगी रफ्तार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून : Critical Mineral  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग को भारत सरकार तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुरूप खनिज संपदा में आत्मनिर्भरता बनाए रखने हेतु राज्य में खनिज संपदा की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।
    MahaKumbh : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    सचिवालय में खनन विभाग, आईआईटी रुड़की, मोनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया तथा उद्यम प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में दुर्लभ खनिजों ( Critical Mineral ) के अनुसंधान हेतु उत्तराखंड सरकार तथा आईआईटी रुड़की के मध्य भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की।

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग आईआईटी रुड़की तथा उद्यमियों को क्रिटिकल मिनरल की खोज, निष्कासन, प्रसंस्करण  तथा रिसाइकलिंग हेतु कार्य प्रणाली ( Methodology  ) विकसित करने हेतु  R & D  पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में खनिज सम्पदा में आत्मनिर्भरता हेतु राज्य सरकार, शिक्षा क्षेत्र और उद्योग जगत के बीच सहयोग, साझेदारी और पूरकता के सिद्धांतों पर एक साझा मंच विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए हैँ।

    सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा है कि महत्वपूर्ण खनिजों के मूल्यांकन, अन्वेषण, निष्कर्षण, खनन स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला विश्लेषण में अग्रणी विशेषज्ञों का सहयोग लेना आवश्यक है, जिसमें आईआईटी रुड़की की प्रमुख भूमिका होगी।

    मुख्य सचिव ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिज प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और व्यावहारिक अनुसंधान तथा क्षमता निर्माण  को मजबूत करना आवश्यक है।

    इस अवसर पर सचिव श्री बृजेश कुमार संत, आई आई टी रुड़की से डॉ राकेश कुमार तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    The post Critical Mineral : उत्तराखंड में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज को मिलेगी रफ्तार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/chamoli/critical-mineral-exploration-of-critical-minerals-in-uttarakhand-will-gain-momentum/feed/ 0