Saturday, March 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की वापसी पर दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की वापसी पर दी शुभकामनाएं

क्राइम पेट्रोल:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष मिशन से सुरक्षित वापसी पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सुनीता विलियम्स का साहस और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जैसे नायक भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और देश को गर्व महसूस कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुनीता विलियम्स की उपलब्धियों से भारत और दुनिया भर के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए प्रेरणा मिलती है। उनके मिशन की सफलता ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को और मजबूती दी है और आने वाली पीढ़ी के लिए नए रास्ते खोले हैं।

सुनीता विलियम्स सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा की

“लगभग 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स जी का सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटना उनके धैर्य, साहस और आत्मविश्वास को परिलक्षित करता है।

इस उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। उनकी यह सफलता विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है। भारतीय मूल की साहसी और बहादुर बेटी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments