Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनजिले के बड़े बकायदारों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तीन संपत्तियाँ...
spot_img

जिले के बड़े बकायदारों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तीन संपत्तियाँ कुर्क, कार्रवाई जारी रहेगी

 dipr

देहरादून— जिले के बड़े राजस्व बकायेदारों के खिलाफ जिला प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर तहसील सदर क्षेत्र में आज उप जिलाधिकारी (न्याय) कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख बकायेदारों की संपत्तियों को कुर्क कर सील कर दिया।

तीन बड़ी संपत्तियाँ कुर्क

राजस्व वसूली के तहत प्रशासन ने निम्न संपत्तियों को कुर्क किया है—

  1. मैसर्स साई कंस्ट्रक्शन बिल्डर्स, स्वामी राजीव त्यागी
  • राजपुर रोड स्थित विसप्रिंग विला में 4 बीएचके फ्लैट सील
  • बकाया राशि: लगभग ₹3.41 करोड़ (जीएसटी वसूली)

2. डीएचएफएल प्रमेसिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

  • कार्यालय सील
  • बकाया राशि: लगभग ₹33.83 लाख, साथ ही 10% संग्रह व्यय सहित कुर्की की कार्यवाही की गई।

3.मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो. सुमित प्रकाश गुप्ता, कैनाल रोड

  • कुर्की की कार्यवाही में कृष्णा होम, राजपुर रोड स्थित फ्लैट सील
  • बकाया राशि: लगभग ₹20.10 लाख

डीएम के निर्देश पर जारी रहेगा एक्शन

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। “जिन बकायेदारों द्वारा निर्धारित समयावधि में राजस्व जमा नहीं किया जाएगा, उनकी संपत्तियाँ विधिक प्रक्रिया के तहत कुर्क की जाएंगी,” — जिलाधिकारी ने कहा।

राजस्व टीम की मौजूदगी में की गई कार्रवाई

एसडीएम (न्याय) कुमकुम जोशी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने नियमानुसार नोटिस की औपचारिकता पूरी कर संपत्तियों को सील किया। प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में अन्य बकायेदारों पर भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments