Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालहरिद्धारकार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई...

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में पावन डुबकी

हरिद्वार— कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों पर गंगा स्नान के लिए आस्था का सैलाब दिखाई दिया। ठंडी हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं रही।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है, जब देवता स्वयं पृथ्वी पर गंगा स्नान के लिए अवतरित होते हैं। इसी आस्था के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस, जल पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और अभिसूचना इकाई के अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।

हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, जबकि महिला घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए जल पुलिस की छह टीमें भी नदी में मुस्तैद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रशासन की सख्त निगरानी और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा का यह स्नान पर्व भक्ति, शांति और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments