देहरादून— उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित करते हुए राज्य के अब तक के विकास की सराहना की थी।
आज के सत्र में पिछले 25 वर्षों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी 25 वर्षों के लिए विकास के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
राज्य स्थापना की रजत जयंती के इस अवसर पर सदन में उत्तराखंड की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर सभी दलों के सदस्यों द्वारा अपने विचार रखे जा रहे हैं।



