Nikay Chunav 2024 Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/tag/nikay-chunav-2024/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Thu, 15 May 2025 03:07:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Nikay Chunav 2024 : भाजपा ने योद्धाओं को मैदान मे उतारा, नामों का एलान किया https://www.ranvara.com/uttarakhand/nikay-chunav-2024-bjp-fielded-warriors-announced-names/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/nikay-chunav-2024-bjp-fielded-warriors-announced-names/#respond Sat, 28 Dec 2024 07:52:14 +0000 https://ranvara.com/?p=75391 Nikay Chunav 2024 : नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही भाजपा ने अपने योद्धाओं की सूची जारी कर दी। शुक्रवार को भाजपा ने जिले की पांचों नगर पालिका और एकमात्र नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारों की सूची रात करीब 10 बजे जारी की। Manmohan Singh Funeral : निगम […]

The post Nikay Chunav 2024 : भाजपा ने योद्धाओं को मैदान मे उतारा, नामों का एलान किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Nikay Chunav 2024 : नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही भाजपा ने अपने योद्धाओं की सूची जारी कर दी। शुक्रवार को भाजपा ने जिले की पांचों नगर पालिका और एकमात्र नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारों की सूची रात करीब 10 बजे जारी की।

Manmohan Singh Funeral : निगम बोध घाट लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

भाजपा ने छह निकायों में दिया टिकट

भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तय करने में सामान्य कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी है। वर्षों की मेहनत और संगठन हित में किए गए कार्यों टिकट के लिए पैमाना साबित हुए। नैनीताल नगर पालिका सीट से जीवंती देवी, रामनगर से मदन जोशी, भवाली से प्रकाश आर्या, भीमताल से कमला आर्या, कालाढूंगी से कविता वालिया को प्रत्याशी बनाया है। लालकुंआ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए प्रेम पंडित को टिकट दिया है।

डैमेज कंट्रोल की कवायद तेज

नगर पालिका और पंचायत सीट के लिए भाजपा से नामों का एलान होने के बाद टिकट न मिलने से अन्य दावेदारों में नाराजगी है। टिकट का एलान होते ही नैनीताल जिले के सभी विधायक और संगठन के पदाधिकारी पार्टी के निर्देशों के बाद डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिए अन्य दावेदारों और उनके समर्थकों को मना रहे हैं।

जीवंती भट्ट पर भाजपा का भरोसा

सामान्य महिला के आरक्षित हुई नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर भाजपा ने जीवंती भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह भाजपा की संगठनात्मक कार्यकर्ता रही हैं। 18 वर्ष पूर्व भाजपा की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखने वाली जीवंती भाजपा महिला मोर्चा की दो बार जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

बताया जाता है कि जीवंती भट्ट को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी समर्थन प्राप्त है। वह लेक सिटी वेलफेयर क्लब समेत तमाम सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी है। पिछले एक दशक के दौरान उनके द्वारा संगठन हित में किए गए कार्यों का आज उन्हें लाभ मिला है। जीवंती के पति सुशील भट्ट पेशे से डॉक्टर हैं और नैनीताल में अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं।

National Games : सीएम धामी और रेखा आर्या ने मशाल रिले का किया शुभारंभ,13 जिलों में 3823 KM का सफर तय करेगी मशाल

The post Nikay Chunav 2024 : भाजपा ने योद्धाओं को मैदान मे उतारा, नामों का एलान किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/nikay-chunav-2024-bjp-fielded-warriors-announced-names/feed/ 0