देहरादून Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/dehraun/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Wed, 07 Oct 2026 14:37:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d/#respond Wed, 07 Oct 2026 14:37:12 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=33022 8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश देहरादून, 07 अक्टूबर 2026 (सूवि)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के उपरांत निर्वाचन नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित […]

The post मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश

देहरादून, 07 अक्टूबर 2026 (सूवि)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के उपरांत निर्वाचन नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु चालाये जाने वाले विशेष अभियान के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों के साथ बैठक आयोजित की गई। भारतीय नागरिक पात्र मतदाताओं जो निर्वाचन नामावली में नाम जुड़ने से वंचित रह गए हैं को मतदाता सूची में शामिल किए जाने तथा अभियान को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जो भारतीय नागरिक पात्र मतदाता के रूप में मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रह गए हैं, उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने के 08 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक 3 दिनों तक बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके उपरांत 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करते हुए पात्र नागरिकों को नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपनी-2 विधानसभा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ टेबल-टॉप बैठक आयोजित की जाए तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी अभियान की प्रक्रिया, दायित्व एवं निर्धारित समय-सारणी के संबंध में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ ही मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर घर-घर सत्यापन तक प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्राप्त आवेदनों एवं फॉर्म-6 की नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए क्षेत्रवार एवं बूथवार प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करते हुए प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली, कांग्रेस से जसविन्दर सिंह गोगी, सीपीआई(एम) से अनंत आकाश, आम आदमी पार्टी से कमल राणा, कांग्रेस के सनील जायसवाल उपस्थित रहे। समसत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी आनलाईन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

The post मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d/feed/ 0
सीएम ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa/#respond Wed, 07 Oct 2026 14:27:25 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=33019 संवाददाता देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की। आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी […]

The post सीएम ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
संवाददाता
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की।
आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा—अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

The post सीएम ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa/feed/ 0
चोरी की घटना का खुलासा, लाखों के जेवरात सहित शातिर गिरफ्तार https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96/#respond Wed, 07 Oct 2026 14:17:24 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=33016 संवाददाता देहरादून। बंद मकान में ताला तोड़कर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुराये गये लाखों के जेवरात बरामद हुए है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में भी जेल जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि […]

The post चोरी की घटना का खुलासा, लाखों के जेवरात सहित शातिर गिरफ्तार appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
संवाददाता
देहरादून। बंद मकान में ताला तोड़कर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुराये गये लाखों के जेवरात बरामद हुए है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में भी जेल जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीते 6 अक्टूबर को अमित कुमार क्षेत्री निवासी 14 बसन्त कुंज, बसन्त विहार द्वारा थाना बसन्त विहार पर तहरीर देकर बताया गया था कि वह अपने निजी काम के सिलसिले में घर से बाहर गये थे इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान मिली एक सूचना के आधार पुलिस ने बीती रात मलिक चौक से आगे शास्त्रीनगर खाला पुलिया के पास से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शानू पुत्र खुर्शीद अहमद को घटना में चोरी की गई शत—प्रतिशत ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उसके द्वारा वसंत कुंज, बसंत विहार स्थित मकान की रैकी की गई तथा मौका देखकर उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

The post चोरी की घटना का खुलासा, लाखों के जेवरात सहित शातिर गिरफ्तार appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96/feed/ 0
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; https://www.ranvara.com/uttarakhand/32357/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/32357/#respond Tue, 06 Oct 2026 15:47:53 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=32357  नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन ‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम देहरादून, दिनांक 06 अक्टूबर 2026 (सूवि)। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर […]

The post जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
 नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम

देहरादून, दिनांक 06 अक्टूबर 2026 (सूवि)। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर जनपद में पात्र बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निकायों, तहसीलों, विकासखंडों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र बुजुर्गों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सितंबर माह में विशेष अभियान चलाते हुए 708 पात्र वृद्धजनों को चिन्हित किए गए हैं, जिनकी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत् माह जुलाई 2026 से सितम्बर माह तक 1611 वृद्धजनों को चिन्हित किया गया है जिन्हें जल्द ही माह नवम्बर 2026 से पेंशन प्राप्त होगी।
समाज कल्याण विभाग द्वारा नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। पात्र बुजुर्गों को रू0 1500 प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जाती है। समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों को रू0 1500 प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जाती है। पात्रता पूरी होने पर पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ मिलने की स्थिति में परिवार को कुल रू0 3000 प्रतिमाह बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सितंबर माह में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित पात्र बुजुर्गों को चिन्हित कर उन्हें योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे बुजुर्गों की जानकारी जुटाई गई, जो पात्र होने के बावजूद अभी तक वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे थे। अभियान के परिणामस्वरूप जुलाई माह से अब तक 1611 पात्र बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा किसी पात्र व्यक्ति पर उपकार नहीं, बल्कि उसका अधिकार है। एक-एक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजना का समयबद्ध लाभ पंहुचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र भ्रमण एवं सर्वे के दौरान पात्र बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ें तथा आवेदन एवं दस्तावेजी प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दें। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र बुजुर्ग का आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।
मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में समृद्ध, सशक्त एवं जनकल्याणकारी उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन देहरादून द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद में पात्र एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को सरकार की जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बुजुर्ग जानकारी के अभाव, आर्थिक कठिनाई अथवा आवेदन प्रक्रिया की जटिलता के कारण अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, नगर निकायों, विकासखंडों एवं तहसीलों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र बुजुर्गों का चिन्हीकरण करते हुए उन्हें वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पात्र योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। प्रशासन का लक्ष्य केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि एक-एक पात्र व्यक्ति तक योजना का वास्तविक लाभ पहुंचाना है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर परिषद, तहसील, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र बुजुर्गों के चिन्हीकरण की कार्रवाई की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र में ऐसे बुजुर्गों की पहचान करें, जो पात्र होने के बावजूद किसी कारण से पेंशन योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्रवाई एवं प्रस्ताव के साथ पात्र लाभार्थियों के आवेदन आगे बढ़ाए जाने तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित तहसील एवं स्थानीय निकायों के माध्यम से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा किसी पात्र व्यक्ति पर उपकार नहीं, बल्कि उसका अधिकार है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र बुजुर्ग तक शासन की पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सम्मानपूर्वक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने में संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि “एक-एक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचे” यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी पात्र बुजुर्ग को जानकारी के अभाव अथवा प्रक्रिया की कठिनाई के कारण योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। पात्र बुजुर्ग स्वयं अथवा अपने परिजनों की सहायता से नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के पोर्टल/वेबसाईट https://ssp.uk.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

The post जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/32357/feed/ 0
मोहब्बेवाला में हादसों का सिलसिला लगातार जारी https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/#respond Tue, 06 Oct 2026 15:34:11 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=32353 ट्रक और पुलिस बस की जबरदस्त भिड़ंत,बस पलटी ट्रक भी क्षतिग्रस्त चार जवानों सहित सात घायल संवाददाता देहरादून। मोहब्बेवाला हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह करीब 8 बजे एक बार फिर ट्रक और पुलिस बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस […]

The post मोहब्बेवाला में हादसों का सिलसिला लगातार जारी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
ट्रक और पुलिस बस की जबरदस्त भिड़ंत,बस पलटी ट्रक भी क्षतिग्रस्त
चार जवानों सहित सात घायल
संवाददाता
देहरादून। मोहब्बेवाला हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह करीब 8 बजे एक बार फिर ट्रक और पुलिस बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस बस पलट गई, जबकि बेकाबू ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीच जा पहुंचा.हादसे के बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई। हादसे में पुलिस के चार जवानों सहित सात लोग घायल हो गये है। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जिनका उपचार जारी है।
मोहब्बेवाला हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसा आज सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा 12 टायरी ट्रक सहारनपुर की ओर से आ रहा था। आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही आईआरबी की बस को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। ट्रक की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई। हादसे के समय आईआरबी फर्स्ट बटालियन की बस में जवानों समेत सात से आठ लोग सवार थे। इनमें हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, चालक हेड कांस्टेबल हेमपाल सिंह, कांस्टेबल अदीप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप राठौर और कांस्टेबल सुनील कुमार भी शामिल हैं। सभी जवान आईआरबी फर्स्ट बटालियन, बेलपड़ाव, रामनगर के बताए गए हैं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।
सवाल यह है कि जिस सड़क पर पुलिस की बस तक हादसे का शिकार हो रही है, वहां आम वाहन चालकों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है?

The post मोहब्बेवाला में हादसों का सिलसिला लगातार जारी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/feed/ 0
रायपुर में तिहरे हत्याकांड सेे सनसनी, एक गिरफ्तार मृतकों में बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी शामिल https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be/#respond Tue, 06 Oct 2026 15:28:04 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=32350 संवाददाता देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्रंार्तगत तपोवन क्षेत्र में आज दिन दहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने एक बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हालांकि एक बदमाश को स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में […]

The post रायपुर में तिहरे हत्याकांड सेे सनसनी, एक गिरफ्तार मृतकों में बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी शामिल appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
संवाददाता
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्रंार्तगत तपोवन क्षेत्र में आज दिन दहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने एक बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हालांकि एक बदमाश को स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर रायपुर क्षेत्रांर्तगत तपोवन स्थित विष्णुलोक कालोनी में स्थानीय लोगो को एक युवक खून सने कपड़ो मे भागता हुआ दिखायी दिया। जिस पर शक होने पर उन्होने उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जिसके पास से सोने के कुछ आभूषण प्राप्त हुए। पूछताछ करने पर वह युवक उन्हे एक घर में ले गया। जहंा एक बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी खून से लतपत जमीन पर पड़े दिखायी दिये। इस पर मामले की जानकारी रायपुर थाना पुलिस को दी गयी। दिन दहाड़े ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलने पर पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को कारोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया है। मृतक बुर्जुग रायपुर के ओएफडी से रिटायर्ड बताये जा रहे है। जिनके बेटे बाहर रहते है। बताया यह भी जा रहा है कि पिछले दिनों बुर्जुग दम्पत्ति के यहंा मकान पर रंग रोगन का कार्य कुछ लोगाें द्वारा किया गया था। जिस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल पुलिस अब पकड़े गये आरोपी से पूछताछ में जुटी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा। वहीं दिन दहाड़े हुए इस ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

The post रायपुर में तिहरे हत्याकांड सेे सनसनी, एक गिरफ्तार मृतकों में बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी शामिल appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be/feed/ 0
दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट पर नामांकन दाखिल किया https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80/#respond Tue, 06 Oct 2026 15:22:26 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=32347 संवाददाता देहरादून। दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यसभा सीट पर नामांकन दाखिल किया। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को नामांकन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर […]

The post दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट पर नामांकन दाखिल किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
संवाददाता
देहरादून। दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यसभा सीट पर नामांकन दाखिल किया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को नामांकन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भटृ सहित मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक उपस्थित रहे।

The post दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट पर नामांकन दाखिल किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80/feed/ 0
किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने एसएसपी को सौपा ज्ञापन https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/#respond Mon, 05 Oct 2026 15:46:40 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=32343 संवाददाता देहरादून। किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। आज यहां किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय में पीडित परिवार […]

The post किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने एसएसपी को सौपा ज्ञापन appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
संवाददाता
देहरादून। किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
आज यहां किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय में पीडित परिवार अपनी शिकायतें लेकर आ रहे हैं। जैसे कि एक मामला देहरादून में नाबालिग की करंट लगने से हुई मृत्यु का है। उसकी मां उनके पास यह मामला लेकर पहुंची। ऐसे कई मामले उनके पास आए है जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। पीडित परिवार अपनी शिकायत लेकर जनपद के विभिन्न चौकी व थानों के चक्कर लगाने को मजबूर है। कई मामलों में पीडितों द्वारा बार—बार शिकायत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उन्होंने कई सप्ताह, कई महीने तक कार्रवाही की प्रतीक्षा करनी पडती है। पीडित परिवार न्याय एवं सुरक्षा की उम्मीद लेकर पुलिस प्रशासन के पास पहुंचते है। ऐसे में यदि उनकी शिकायतों पर समय से कार्रवाही नहीं होती है जो उन्हें मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पडता है। उन्होंने मांग की है कि जनपद में लम्बित शिकायतों एवं पीडित परिवारो की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जायें। एसएसपी ने उनको कार्रवाही का आश्वासन दिया।

The post किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने एसएसपी को सौपा ज्ञापन appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/feed/ 0
एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर ने मुख्यमंत्री से की भेंट https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%a6/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%a6/#respond Mon, 05 Oct 2026 15:40:39 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=32340 संवाददाता खटीमा। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने भेंट की। कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स—2026 की […]

The post एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर ने मुख्यमंत्री से की भेंट appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
संवाददाता
खटीमा। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने भेंट की। कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स—2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपिल पोखरिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने उत्तराखण्ड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

The post एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर ने मुख्यमंत्री से की भेंट appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%a6/feed/ 0
जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8/#respond Mon, 05 Oct 2026 15:10:56 +0000 https://www.uttaranews.in/?p=32335 *बुजुर्गों के उत्पीड़न पर कडा एक्शन, भरण-पोषण कानून में वाद दर्ज;* *अवैध कब्जों व क्षतिग्रस्त मार्गों की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश* देहरादून 05 अक्टूबर,2026, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी […]

The post जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज appeared first on Ranvara News Portal.

]]>

*बुजुर्गों के उत्पीड़न पर कडा एक्शन, भरण-पोषण कानून में वाद दर्ज;*

*अवैध कब्जों व क्षतिग्रस्त मार्गों की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश*

देहरादून 05 अक्टूबर,2026,
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के तहत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 126 शिकायतें दर्ज की गईं।

एडीएम के.के. मिश्रा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की भी गहन समीक्षा की और प्राथमिकता के आधार पर उनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

*बुजुर्गों के दर्द पर तत्काल कार्रवाई*
पुत्र पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 73 वर्षीय बुजुर्ग मदनलाल भल्ला ने बताया कि कारोबार स्थापित करने में मदद के बावजूद सफल होने पर बेटे ने बुढ़ापे में उन्हें बेसहारा छोड़ दिया। प्रशासन ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 74 वर्षीय विधवा रेणुका खनका द्वारा बहू पर पैतृक संपत्ति हड़पने, मारपीट और देखभाल न करने का आरोप लगाने पर सीओ रायपुर तथा महिला सेल को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

*अवैध कब्जे व निर्माण कार्य पर सख्ती*
गायत्री विहार के एक बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा वैध संपत्ति पर पड़ोसी के अवैध कब्जे और एमडीडीए के सीलिंग आदेशों का पालन न होने की शिकायत पर एमडीडीए को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सेवाकलां निवासी संजय कुमार की पुश्तैनी भूमि पर पड़ोसी द्वारा कब्जे और धमकी की शिकायत पर एसडीएम सदर को सख्त कदम उठाने को कहा गया।

रेसकोर्स निवासी आशीष बड़थ्वाल द्वारा पूर्व पार्षद पर नियम विरुद्ध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण व अवैध गतिविधियों का आरोप लगाने पर एसडीएम सदर व पुलिस क्षेत्राधिकारी को स्थलीय निरीक्षण के आदेश जारी किए गए।

*सड़क, पेयजल एवं जनसुविधाएं*
इंद्रलोक कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के लिए जल निगम तथा खुड़बुड़ा मोहल्ले में गंदे पानी की आपूर्ति सुधारने के लिए जल संस्थान को तत्काल कार्य करने को कहा गया। रानीपोखरी क्षेत्र में वर्ष 2024 से पूर्व के पेयजल कनेक्शनों एवं शुल्क में धांधली की जांच हेतु अधिशासी अभियंता जल संस्थान को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

आशारोड़ी-झाझरा हाईवे निर्माण में अनियमितता पर एनएचएआई, जबकि चकराता ब्लॉक के खारसी मोटर मार्ग व कोल्डपानी सत्तौर में भू-कटाव की रोकथाम के लिए पीडब्ल्यूडी व एसडीएम को जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया।

विकासखंड कालसी के कामला स्थित हड्डियागाड़ में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी की शिकायत पर एसडीएम कालसी को स्थलीय जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

*आपदा राहत एवं जनहित की मांगें*
कुडियाल ग्राम पंचायत में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त हाथी सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा प्रकाश पंत मार्ग से एयरपोर्ट तक जंगली हाथियों से बचाव हेतु स्ट्रीट लाइट लगाने का जिम्मा बीडीओ को सौंपा गया।

गांधी रोड निवासी इल्मा, प्रेम बहादुर, सरस्वती व रणवीर सिंह द्वारा आर्थिक तंगी, बच्चों की शिक्षा व बीमारी के इलाज हेतु मांगी गई आर्थिक सहायता की जांच के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

The post जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8/feed/ 0