Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडीजीपी दीपम सेठ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ट्रैफिक और सुरक्षा...
spot_img

डीजीपी दीपम सेठ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ट्रैफिक और सुरक्षा पर दिखाई दिया फोकस

 dipr

ऋषिकेश

चार धाम यात्रा की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ऋषिकेश पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने नटराज चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था पर अपनी नजर घुमाई और फिर चार धाम यात्रा के ट्रांजिट कैंप परिसर में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने यात्रियों से व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत कर फीडबैक भी लिया। आंतरिक बैठक भी डीजीपी ने अधिकारियों के साथ की। डीजीपी ने बताया कि चार धाम यात्रा की सुरक्षा जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद और ज्यादा पुख्ता कर दी गई है। पुलिस के साथ तमाम प्रकार की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और ड्रोन के माध्यम से ट्रैफिक और चार धाम यात्रा मार्गों पर नजर रखी जा रही है।

खुफिया विभाग भी उत्तराखंड के सभी बॉर्डर और चार धाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले शहरों से इनपुट देने में लगा है। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु बेहचक उत्तराखंड आए। उन्होंने दावा किया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की सुविधा उत्तराखंड में नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाले डॉक्यूमेंट की डिटेल सार्वजनिक करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

दीपम सेठ,  डीजीपी उत्तराखंड

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments