Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडीएम ने ट्राजिस्ट कैम्प में देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश
spot_img

डीएम ने ट्राजिस्ट कैम्प में देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

 dipr

चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए सुविधा काउंटरों का अवलोकन किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु शीतलपेय कैम्पर और जल वितरण के लिए मानवश्रम की व्यवस्था के निर्देश दिए, जिसकी धनराशि जिले से प्रदान की जाएगी। ट्रांजिट कैंप में 24 और आईएसबीटी पर 12 खाद्य एवं पेयजल वितरण काउंटर लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा हेतु 30 रजिस्ट्रेशन काउंटर 24 घंटे संचालित रहेंगे। अब तक 1700 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

धर्मशालाओं व होटलों में यात्रियों की सहायता हेतु 35 मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है, जिनमें 10 टीमें रात में भी कार्य करेंगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति व भोजन की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया है। 4 घंटे से अधिक पुराना भोजन न देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने यात्री मित्र केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र, सफाई, शौचालय, भोजन, पानी, एलईडी डिस्प्ले और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं को गुणवत्ता युक्त और सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी सविन बंसल

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments