Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा से पहले धामी सरकार की बड़ी सौगात: 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों...
spot_img

चारधाम यात्रा से पहले धामी सरकार की बड़ी सौगात: 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

 dipr

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा से पहले राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। ये नियुक्तियाँ सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग, एनेस्थीसिया, नेत्र रोग, ईएनटी, फॉरेंसिक मेडिसिन और जनरल मेडिसिन जैसे विभागों के लिए की गई हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि ये सभी डॉक्टर पीजी कोर्स पूरा कर लौटे हैं और उन्हें पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और हरिद्वार जैसे जिलों में तैनात किया गया है। सरकार का उद्देश्य न केवल चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के लोगों को भी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराना है।

 

किन जिलों को मिले विशेषज्ञ डॉक्टर

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि इन 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती विशेष रूप से उन जिलों में की गई है, जहां चारधाम यात्रा का सीधा प्रभाव पड़ता है या जहां स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की तत्काल आवश्यकता थी। इनमें प्रमुख रूप से पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और हरिद्वार जैसे जिले शामिल हैं।

विशेषज्ञताओं के अनुसार तैनाती का विवरण

1 :- एनेस्थीसिया (Anaesthesiology) – 12 डॉक्टर

2 :- सर्जरी (General Surgery) – 5 डॉक्टर

3 :- बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrics) – 4 डॉक्टर

4 :- स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (OBS & Gynae) – 4 डॉक्टर

5 :- कान-नाक-गला (ENT) – 5 डॉक्टर

6 :- नेत्र रोग विशेषज्ञ (Ophthalmology) – 2 डॉक्टर

7 :- फॉरेंसिक मेडिसिन (MD Forensic Medicine) – 1 डॉक्टर

8 :- जनरल मेडिसिन व अन्य – 10 डॉक्टर

विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से अब आपातकालीन और सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। विभाग ने सभी डॉक्टरों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे किसी प्रकार की देरी न हो।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments