Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा व सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सीएम धामी ने दिए कड़े...
spot_img

चारधाम यात्रा व सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

 dipr

ब्यूरो : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा और प्रदेश के धार्मिक व पर्यटक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और जिलाधिकारी अपने जनपदों में इसकी नियमित निगरानी करें। फेक न्यूज फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो और सही जानकारी समय-समय पर साझा की जाए।

मुख्यमंत्री ने किरायेदारों, झुग्गी-झोपड़ी और ठेली संचालकों के सत्यापन पर भी जोर दिया और अपात्र व्यक्तियों को सरकारी सुविधाएं देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।

डेंगू पर नियंत्रण के लिए नियमित फॉगिंग, जागरूकता अभियान और अस्पतालों में बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। कैंचीधाम वार्षिकोत्सव को देखते हुए सड़क और पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मीटर की प्रगति, विद्युत बिल शिकायतों, सरकारी संपत्ति की सुरक्षा, और 10 करोड़ तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को देने जैसे मुद्दों पर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, रेट लिस्ट की जांच और घोड़ा-खच्चर संचालकों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments