Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान तेज, वीजा हुए रद्द
spot_img

हरिद्वार में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान तेज, वीजा हुए रद्द

 dipr

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद के निर्देशों के क्रम में हरिद्वार में भी पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार, नैनीताल व कुछ अन्य जनपदों में करीब ढाई सौ पाकिस्तानी वीजा धारक रह रहे हैं। हरिद्वार के पिरान कलियर में तो आमतौर पर पाकिस्तानी नागरिक पर्यटक यात्रा वीजा पर प्रायः आते-जाते रहते हैं। सरकार के निर्देशों के क्रम में अब प्रशासन तेजी से जुटा है।

प्रदेश में पाकिस्तानी राष्ट्रिकों को जारी वीजा के संबंध में विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती द्वारा पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना व सुरक्षा के साथ आयुक्त तथा पुलिस महानिरिक्षक गढ़वाल एवं कुमाऊं को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया है, कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी राष्ट्रिकों को निर्गत वर्तमान में सभी वैध वीजाओं को दिनांक 27.04.2025 से निरस्त किया गया है। अब पाकिस्तानी राष्ट्रिकों को निर्गत किये गये मेडिकल वीजा केवल दिनांक 29.04.2025 तक ही वैध होंगे। उक्त के अतिरिक्त संदर्भित पत्र के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया गया है, कि उपरोक्तानुसार वीजा का निरसन दीर्घकालिक वीजा तथा राजनयिक एवं आधिकारिक वीजा धारकों के संबंध में लागू नहीं होगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कराते हुए वस्तुस्थिति से शासन को भी अवगत कराये जाने की अपेक्षा की है। जिसके बाद हरिद्वार जिला प्रशासन भी हरिद्वार जनपद में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के चिह्नीकरण में जुट गया है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments