Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
spot_img

चारधाम यात्रा तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

 dipr

चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को गंगोत्री धाम का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने गंगोत्री में नगर पंचायत द्वारा संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू नही करने पर ईओ को कड़ी फटकार लगायी। जिलाधिकारी ने ईओ को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को तीन दिन के भीतर क्रियाशील करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही गंगोत्री धाम के प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर तक पैदल मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश ईओ व राजस्व विभाग को दिए। इस हेतु जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण हटाने से पूर्व उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से सचेत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी में कहा कि पैदल मार्ग के दोनों ओर से अवैध अतिक्रमण होने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे यात्रियों को असुविधा होगी। जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग पर पड़ी निर्माण समाग्री को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने नव निर्मित हैलीपैड का भी निरीक्षण किया।

उसके बाद जिलाधिकारी ने गंगोत्री धाम में स्नान घाटों एवं वहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों को भी देखा। जिलाधिकारी ने स्नान घाट के अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही धाम परिसर एवं स्नान घाटों,पैदल मार्गो में रंग रोगन और सजावट कार्यों को तेज गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि गंगोत्री धाम में मूलभूत सुविधाओं बिजली,पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। शौचालय,चेंजिंग रूम आदि का कार्य किया जा चुका है। पैदल मार्ग पर सौ से अधिक स्ट्रीट लाइट लगायी जा चुकी है।

मंदिर समिति की मांग पर जिलाधिकारी ने स्नान घाट व मंदिर परिसर से आगे खाली मैदान पर ओपन रैन शैड निर्माण को लेकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। इस शैड के निर्माण होने से मंदिर दर्शन के लिए लगने वाली यात्रियों की कतार को धूप व बारिश में सहूलियत मिलेगी।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने हीना में यात्रियों के पंजीकरण कक्ष,स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कक्ष,वाहन पार्किंग,शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

Reported By: Gopal nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments