Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर परियोजना Phase-1 का सीएम धामी ने किया शुभारंभ
spot_img

ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर परियोजना Phase-1 का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

 dipr

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में मल्टी स्टोरी पार्किंग और गंगा कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण और आइकन सिटी ऋषिकेश में राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश नगर निगम परिसर में बहुप्रतीक्षित मल्टी स्टोरी पार्किंग और निगम भवन का शिलान्यास कर ऋषिकेश को एक सौगात दी है। ऋषिकेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग और केंद्र सरकार की गंगा कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण आइकन सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी, जिसके निर्माण होने से मल्टी स्टोरी पार्किंग से जाम से राहत मिलेगी और राफ्टिंग बेस स्टेशन से राफ्टिंग गतिविधियों को रेगुलराइज कर पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, रेनू बिष्ट सहित दायित्वधारी गिरीश डोभाल, वीरेंद्र मोघा उपस्थित थे।

 

 

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments