Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा की तैयारी पूरी, अब तक 19.3 लाख श्रद्धालु पंजीकृत
spot_img

चारधाम यात्रा की तैयारी पूरी, अब तक 19.3 लाख श्रद्धालु पंजीकृत

 dipr

चार धाम यात्रा की तैयारी अंतिम दौर में है। 30 अप्रैल से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। 28 अप्रैल से यात्रियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। अब तक 19 लाख 30 हजार श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं,यह ऑनलाइन आंकड़ा है। 28 अप्रैल से हरिद्वार,ऋषिकेश,विकास नगर और हरबर्टपुर में ऑफलाइन काउंटर खोले जाएंगे।

इस बार चारों धामों में विदेशी नागरिक भी आने के लिए उत्साहित हैं। अब तक 17 हजार से ज्यादा विदेशी नागरिक भी यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके है। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका,नेपाल, मलेशिया,यूनाइटेड किंगडम समेत 103 देशों के नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों ने केदारनाथ धाम के लिए 6100, बद्रीनाथ के लिए 4800, यमुनोत्री के लिए 2750 और गंगोत्री धाम के लिए 3150 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है।

 

उधर,रजिस्ट्रेशन की संख्या को बढ़ते देख गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने चार धाम होटल एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि हर धाम के पहले पड़ाव में ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। जिसके तहत यमुनोत्री धाम के लिए बड़कोट दोबाटा और गंगोत्री धाम के लिए हिना में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र खोला जाएगा। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी-फाटा और बद्रीनाथ धाम के लिए गोचर में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र खुलेगा।

यह हुए अब तक पंजीकरण
यमुनोत्री —-3,10,755
गंगोत्री ——3,44,278
केदारनाथ —6,58,149
बद्रीनाथ —–5,83,747
हेमकुंड ——-33,450

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments