Sunday, October 25, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडUK बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे 19 अप्रैल को, CM धामी ने दी...
spot_img

UK बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे 19 अप्रैल को, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

 dipr

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं, 12वीं परीक्षा के नतीजे 19 अप्रैल यानी कल घोषित किए जाने हैं। आपको बता दे कि नतीजे कल सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। वही लाखों स्टूडेंट्स इस परीक्षा के नतीजे घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि परिणाम यूके बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

छात्र अपना विवरण दर्ज करने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर परिणाम देख सकेंगे। वही बोर्ड की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिणाम आने के बाद छात्रों के उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा जिसके चलते आने वाले समय पर छात्र अलग-अलग क्षेत्र में जाकर सफलता हासिल कर राज्य का नाम दुनिया भर में रोशन करेंगे।

बता दे कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में कुल 94,748 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसके लिए परीक्षा के लिए 1228 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

 

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments