Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकांग्रेस ने दिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन
spot_img

कांग्रेस ने दिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन

 dipr

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही कांग्रेस के महासचिव विनोद सिंह चौहान का कहना है की राजधानी के मुख्य अस्पतालों में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है एक तरफ जहां सरकार के मुख्य इन अस्पतालों में निशुल्क दवाई वितरण की बात करती हैं वहीं दूसरी ओर अस्पताल के डॉक्टर अधिकतर दवाइयां ऐसी लिखते हैं जो अस्पताल में मौजूद नहीं रहती जिस कारण मरीजों को बाहर से दवाई लेनी पड़ती है अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था नहीं होती। जिस कारण मरीज दवाई इमरजेंसी में ले रहे हैं।

कुछ मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज करना पड़ता है। इमरजेंसी के वक्त मरीज को व्हीलचेयर भी उपलब्ध नहीं हो पाती। वही विनोद चौहान का कहना है कि डेंगू के प्रकोप को देखते हुए मरीजों के लिए अस्पताल में अलग से एक वार्ड होना चाहिए। और उसमें डेंगू के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी होनी चाहिए।

 

विनोद सिंह चौहान महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments