Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडएसडीजी लक्ष्यों की समीक्षा बैठक में CDO सेमवाल ने दिए विभागों को...
spot_img

एसडीजी लक्ष्यों की समीक्षा बैठक में CDO सेमवाल ने दिए विभागों को निर्देश

 dipr

मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने जिला कार्यालय में आयोजित एसडीजी से संबंधित विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतत विकास लक्ष्य में निर्धारित लक्ष्यों पर आधारित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग को स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाना, ड्रॉप आउट अनुपात को कम करने तथा छात्रावास में छात्रों की सुविधाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए तथा जनजागरूकता बढ़ाए जाने पर जोर देने को कहा। तकनीकी शिक्षा तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र–छात्रों को रोजगार तथा प्लेसमेंट्स को बढ़ाने के उपायों पर ध्यान देने को कहा।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में अटल आयुष्मान कार्ड की संख्या , गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और गर्भवती महिलाओं की एनीमिया की जांच पर विशेष ध्यान देने के साथ–साथ आशाओं को गांव गांव तक पहुंचाकर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के निर्देश दिए।

जल संस्थान और पेयजल निगम को हर घर स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा समय–समय पर जल की गुणवत्ता संबंधी परीक्षण करने के लिए गावों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सहयोग लेने की निर्देश दिए तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने और पोषण युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया तथा साथ ही नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना आदि का लाभ समय से दिए जाने के साथ ही नवजात शिशुओं के निर्धारित वजन से कम होने पर सभी आवश्यक जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अतरिक्त एसडीजी से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्ति हेतु बेहतर प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए इससे एसडीजी में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता हैं और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में आसानी होगी ।

 

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments