Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव ने सम्बन्धित जनपदों एवं यात्रमार्गों की तैयारियों को परखा
spot_img

मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जनपदों एवं यात्रमार्गों की तैयारियों को परखा

 dipr

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय स्थित अपने सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग की पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर सभी विभागों को अभी से अपनी तैयारियां समयबद्धता से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

यात्रामार्गों को चारधाम यात्रा से पहले किया जाए दुरूस्तः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों की तैयारियों का सचिवों से फीडबैक लिया। जिलाधिकारियों को सुझावों के अनुपालन और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय पर कार्य पूर्ण करने और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश। यूपीसीएल को धामों में लो-वोल्टेज की समस्या शीघ्र सुलझाने के आदेश।

यात्रा पंजीकरण स्थलों में स्वास्थ्य जांच केन्द्रों की संख्या बढ़ायी जाए

मुख्य सचिव ने केदारनाथ अस्पताल को यात्रा शुरू होने से पहले चालू करने के निर्देश दिए। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर में हेल्थ स्क्रीनिंग सेंटर बढ़ाने पर जोर दिया। सुरक्षित यात्रा के लिए निवारक स्वास्थ्य उपायों को आवश्यक बताया। मल्टी लेवल पार्किंग और उसके पास जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश। यात्रा मार्गों पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार ट्रैफिक प्रबंधन योजना बनाने को कहा।

 

यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं द्वारा वृक्षारोपण हेतु ‘स्मृति वन‘ किए जाएं चिन्हित

मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा मार्गों पर वृक्षारोपण करने हेतु स्मृति वन के लिए स्थान चिन्हित किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इच्छित श्रद्धालु इन पलों को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण कर सकते हैं।

जाम आदि की जानकारी हेतु डिजीटल डिस्प्ले बोर्ड की की जाए व्यवस्था

मुख्य सचिव ने जाम की स्थिति में यात्रियों को सही जानकारी देने के लिए मैकेनिज्म बनाने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने का सुझाव दिया गया है। जब तक यह सिस्टम लागू नहीं होता, तब तक बल्क SMS और WhatsApp से सूचना देने को कहा। सचिव लोक निर्माण विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संभावित भूस्खलन क्षेत्रों के शीघ्र ट्रीटमेंट और दीर्घावधि समाधान पर जोर दिया गया।

सर्विस प्रोवाईडर की आरएफआईडी टैग बनाए जाएंः मुख्य सचिव

‘सुलभ’ को नियमित सफाई और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वच्छता के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और 15वें वित्त आयोग के फंड का उपयोग करने को कहा। चारधाम में सभी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए RFID टैगिंग अनिवार्य करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु टैंट व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से लगाने को कहा गया।

 

Reported By: Rajesh Kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments