Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडझूठे मुकदमों के खिलाफ उक्रांद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
spot_img

झूठे मुकदमों के खिलाफ उक्रांद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

 dipr

उक्रांद  केंद्रीय उपाध्यक्ष  शांति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में झूठे मुकदमे और समाचार पत्रों में प्रकाशित झूठी खबरों के विषय पर जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया गया। शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि 8अप्रैल को हुई आक्रोश रैली की सूचना 5/4/202 5 को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, देहरादून को विधिवत सौंपी गई।उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा दल के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि रैली के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण संयम रखा गया और किसी भी सरकारी संपति को उक्रांद कार्यकर्ताओं द्वारा हानि नहीं पहुंचाई गया।
कार्यालय प्रभारी ने कहा रैली को असफल करने के लिए कई असामाजिक तत्व भी बीच में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

समीर मुंडेपी केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि रैली रूटमैप की जानकारी होते हुए भी पुलिस द्वारा बैरीकेड स्कूल के सामने लगने से बच्चे और अभिवाहक परेशान हुए। बैरीकेड का स्थान आगे या पीछे किया जा सकता था ।उक्रांद नेताओं ने पुलिस प्रशासन से निवेदन कर छात्रों को बैरीकेड से रास्ता बनवाकर आवाजाही करवाई।

केंद्रीय महामंत्री किरण रावत ने कहा कि बैरीकेड वाले स्थान पर उक्रांद की महिला कार्यकर्ताओं से पुरुष पुलिस द्वारा धक्का मुक्की में कई महिलाएं चोटिल हुई।कई महिलाओं को 108 एम्बुलेंस द्वारा कोरोनेशन अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया जिसका संपूर्ण विवरण 108 वहां के उपचार पुस्तिका में दर्ज है।उक्रांद महिला अध्यक्ष के पांव में मल्टीपल फ्रैक्चर हुवा,जिसकी मेडिकल रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को सौंप दी गई है ।

उक्रांद ने जिलाधिकारी देहरादून से मांग करते हुए कहा कि उक्रांद महिलाओं के साथ पुरुष पुलिस द्वारा अभद्रता की जांच हो तथा दोषी पर मुकदमा दर्ज किया जाए।समाचार पत्रों पर भी उक्रांद की छवि खराब करने के लिए कार्यवाही की जाए।

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments