Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसदस्यता समारोह मे आयुष्मान योजना को लेकर रीजनल पार्टी ने दिखाए तीखे...
spot_img

सदस्यता समारोह मे आयुष्मान योजना को लेकर रीजनल पार्टी ने दिखाए तीखे तेवर

 dipr

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी देहरादून प्रेस क्लब में पार्टी की सदस्यता समारोह के दौरान एक प्रेस वार्ता में आयुष्मान योजना में तमाम विसंगतियों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और आंदोलन का ऐलान किया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि राशन कार्ड की अनिवार्यता के कारण एक और 40,000 रुपए प्रतिमाह से अधिक आय वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन बन पा रहा है क्योंकि 40, 000 से अधिक आय वाले लोगों का राशन कार्ड नहीं बन सकता।

वहीं अंत्योदय तथा बीपीएल परिवारों में भी नए जन्म लेने वाले बच्चे का भी आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, क्योंकि विभाग में एक लाख अंत्योदय यूनिट बैकलॉग में चल रही है। जब तक एक लाख नए लोग अंत्योदय की सूची से बाहर नहीं हो जाते, तब तक नये बीपीएल सदस्य इस लिस्ट में शामिल नहीं हो सकते।
इसलिए गरीब परिवार के नए सदस्य भी आयुष्मान कार्ड के लाभ से वंचित हैं।

रीजनल पार्टी ने प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों को भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाए जाने की मांग की तथा कहा कि निजी अस्पतालों और आयुष्मान प्राधिकरण के बीच अनुबंध को और अधिक सशक्त बनाया जाना चाहिए ताकि फर्जी क्लेम करने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जा सके।
शिवप्रसाद सेमवाल ने तत्काल इस समस्या के निराकरण करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सदस्यता अभियान समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए कई कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का दामन थामा। विजयकालोनी, देहरादून के निर्दलीय पार्षद अनूप ने समर्थकों सहित रीजनल पार्टी ज्वाइन की तथा दिनेश सेमवाल आशीष उनियाल, प्रमोद ने भाजपा छोड़कर रीजनल पार्टी का दामन थामा।

इनको मिला दायित्व

इस दौरान दिनेश दिनेश प्रसाद सेमवाल को प्रदेश महामंत्री तथा भूपेंद्र कुमार लक्ष्मी को आरटीआई तथा मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जगमोहन झिंकवाण को प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद का दायित्व दिया गया है। दयाराम मनोरी को जिला महामंत्री देहरादून का दायित्व दिया गया।

इनको बनाया वार्ड अध्यक्ष

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में कई कार्यकर्ताओं को वार्ड अध्यक्ष का दायित्व भी प्रदान किया।
नितिन कुमार को इंदिरा नगर वार्ड 40 से वार्ड अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है तथा संगीता चौधरी को वार्ड नंबर 100, जागृति पाठक वार्ड नंबर 98, सतनाम सिंह को वार्ड 61, योगेश ईष्टवाल को वार्ड 88, आशीष उनियाल को वार्ड नंबर 3, प्रमोद सेमवाल को एमडीडीए वार्ड नंबर 58, और निकिता को बल्लीवाला वार्ड के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

 

Reported By: Shiv Narayan

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments