Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरकी पैड़ी पर लंगरों की आड़ में भिखारियों का जमावड़ा
spot_img

हरकी पैड़ी पर लंगरों की आड़ में भिखारियों का जमावड़ा

 dipr

हरिद्वार में हरकी पैड़ी के आसपास घाट भिखारियों के अभ्यारण्य बने हुए हैं। जहां से तीर्थयात्रियों का गुजरना भी मुश्किल होता है। एनजीटी के आदेशों के खिलाफ घाटों पर चल रहे लंगर इन भिखारियों को आकृषित करते हैं लेकिन प्रशासन इनपर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाता है।

आज भी कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के निर्देश पर हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने सुभाष घाट पर कार्रवाई करते हुए दस लंगरों के 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान किए लेकिन इसका लंगरों पर कोई असर नहीं पड़ा। इधर पुलिस टीम निकली और उधर फिर से लंगर बंटना शुरू हो गये। दरअसल लंगरों में कमाई का बड़ा खेल है।

श्रृद्धालु बड़ी संख्या में भिखारियों में लंगर बंटवाते हैं और बंटने वाले खाने में गुणवत्ता को कोई चुनौती नहीं देता। कुछ लंगर तो केवल भिखारियों को दक्षिणा देने की आड़ में ही चल रहे हैं। भिखारी ऐसे लंगरों से मिलने वाले खाने से दक्षिणा निकालकर भोजन डस्टबिन में या गंगा में प्रवाहित कर देते हैं। कुछ लंगरों पर तो भिखारियों को दिया गया हलवा पूरी फिर से परातों में सज जाता है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments