Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा से पूर्व श्रीमद देवी भागवत कथा का समापन
spot_img

चारधाम यात्रा से पूर्व श्रीमद देवी भागवत कथा का समापन

 dipr

चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले यात्रा और जनमानस की मंगलकामना हेतु नवरात्रि के दौरान आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा का समापन आज श्री नृसिंह मंदिर परिसर, ज्योर्तिमठ में हुआ। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल और प्रबंधक अजय सती उपस्थित रहे।

कथा व्यास आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल ने मां दुर्गा की महिमा पर प्रकाश डाला और कहा कि मां जगदम्बा के स्मरण से सृष्टि का कल्याण होता है। उन्होंने मां दुर्गा की कृपा से असंभव को भी संभव बनाने का संदेश दिया।

पारंपरिक हवन यज्ञ और विशेष पूजा अर्चना के साथ कथा का समापन हुआ। 7 अप्रैल को पूर्णाहुति हवन यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें बदरीनाथ धाम के वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने हवन कराया। जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा और देवी देवताओं का पूजन किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस एक सप्ताह तक चली कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने देवी भक्ति, मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की। समापन के बाद, बुधवार को भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments