Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर कनैक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास जारी
spot_img

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर कनैक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास जारी

 dipr

केदारनाथ हेलीकॉप्टर के लिए आज से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है।साथ ही जोलीग्रांट से मंसूरी के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है।

श्री केदारनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी हेली यात्रा वेबसाइट (heliyatra.irctc.co.in) पर 2 मई से 31 मई, 2025 तक की यात्राओं के लिए खोल दी गई है।

केदारनाथ के लिए पहली उड़ान सुबह 6:50 बजे फाटा से रवाना होती है और सुबह 7:00 बजे केदारनाथ पहुंचती है। जिसके बाद फाटा वापस आने के लिए केदारनाथ से उड़ान का समय दोपहर 12:40 बजे तक होता है और फिर दोपहर 12:50 बजे हेलीकॉप्टर फाटा पहुंच जाता है। हेलीकॉप्टर के जरिए फाटा से केदारनाथ की दूरी महज 10 मिनट में कवर कर ली जाती है। हालांकि कई बार मौसम के कारण समय में परिवर्तन भी किया जाता है।

इस साल हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग करने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए टिकट की कीमतों में 5% की बढ़ोतरी की गई है। जिसमें आने – जाने का प्रति यात्री किराया इस प्रकार है:-

सिरसी से केदारनाथ तक– 6061 रुपए
फाटा से केदारनाथ तक– 6063 रुपए
गुप्तकाशी से केदारनाथ तक– 8533 रुपए।

जो भी श्रद्धालु हेलीकॉप्टर की बुकिंग करने जा रहे हैं, उनकी बुकिंग तभी संभव हो पाएगी, जब उन्होंने केदारनाथ तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की हो। केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करना अनिवार्य है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से या ट्रैवल एजेंसियों की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से प्रक्रिया पूरी होती है।

इसके लिए पहले heliyatra.irctc.co.in पर जाना होगा। इसके बाद IRCTC अकाउंट क्रेडेंशियल के साथ साइन अप करें या लॉग इन करें।फिर अपना चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन नंबर या ग्रुप आईडी दर्ज करें।इसके बाद फ्लाइंग डेट्स, हेलीपैड ऑप्शन, टाइम स्लॉट और एविएशन कंपनी सिलेक्ट करें।अब OTP (वन-टाइम पासवर्ड) का उपयोग करके वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।इसके बाद टिकट बुकिंग के लिए पेमेंट करें और बुकिंग कंफर्मेशन की पुष्टि करें।अब अपनी टिकट डाउनलोड करें और इसकी प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें।

उधर मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। इसके लिए प्रतिदिन दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।जबकि जौलीग्रांट से मसूरी के लिए साढ़े तीन बजे का समय तय किया गया है। इस यात्रा के लिए एक तरफ प्रति यात्री किराया 2578 रुपये रखा गया है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के एसीईओ दयानंद सरस्वती ने बताया कि राजस एयर सर्विसेस का पांच सीटर हेलीकॉप्टर इसके लिए अपनी सेवाएं देने के लिए उपलब्ध रहेगा।

 

Reported By: Ramesh khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments