Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर...
spot_img

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

 dipr

ब्यूरो:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए यातायात प्रबंधन की बैठक की। उन्होंने यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था ऐसे स्थानों पर की जाएगी, जहां होटल, धर्मशाला और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरे की पर्याप्त व्यवस्था, जाम की स्थिति की रियल टाइम निगरानी और श्रद्धालुओं को पार्किंग की जानकारी गूगल मैप से उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा प्रबंधन में पिछले साल की समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा बेहतर योजना बनाई जाए। उन्होंने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था का पालन करने की अपील की। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 60% ऑनलाइन और 40% ऑफलाइन होगी। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर अस्थाई पार्किंग और आवश्यकतानुसार क्रेश बैरियर लगाने के निर्देश भी दिए।

डीजीपी दीपम सेठ ने यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस वर्ष यात्रा के लिए 50 थाने, 79 पुलिस चौकियां और 5850 पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने यात्रा मार्गों पर चिन्हित 54 बॉटलनेक्स, 198 दुर्घटना संभावित स्थल और 49 ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी भी दी, और सुनिश्चित किया कि संबंधित विभाग यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक उपाय करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर पुलिस सहायता डेस्क स्थापित करने, ड्रोन कैमरों से निगरानी और आपदा संभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था का भी निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments