Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडबगरियाल गांव में निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित
spot_img

बगरियाल गांव में निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित

 dipr

विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं रामनवमी के उपलक्ष में आज भारतीय रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड शाखा एवं स्थानीय पार्षद सुमेन्द्र सिह बोरा के संयोजकत्व मे नगर निगम देहरादून के वार्ड नं0 1 के बगरियाल गांव में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लगभग 60 स्वयंसेवियों ने रक्तदान किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भारतीय रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड शाखा द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम की देखरेख में प्रातः 10ः00 बजे से बघरियाल गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर आज भारतीय रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड शाखा कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने रक्त्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान जीवन दान देने जैसा है। समय पर रक्त की एक बूंद से किसी जरूरतमंद इंसान की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड शाखा द्वारा कोरोना काल में 8 मई 2020 को रेडक्रास दिवस से रक्तदान शिविरों का आयोजन शुरू किया गया था तथा कोरोना जैसी महामारी में जब लोग रक्त के लिए भटकते थे तब ये कई लोगों का सहारा बने। यह रक्तदान शिविर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी उत्तराखंड शाखा का 100वां रक्तदान शिविर है तथा अभी तक हजारों लोगों द्वारा इन शिविरों के माध्यम से रक्तदान कर लाखों लोगों की जान बचाई जा सकी है।

रक्तदान करने वालों में स्थानीय पार्षद सुमेन्द्र सिंह बोरा, राहुल बगरियाल, नवीन थापली, राहुल भंडारी, मुकुल बगरियाल, दीपक बगरियाल, लेखराज खरोला, सचिन कुमार, अमित थापली, नवीन बगरियाल, सोभित खरोला, रोहित क्षेत्री, अनिल खरोला, रिशभ बगरियाल, नितीश कोटाल, नीता बिष्ट, निर्मल असवाल, सोमन्ती रावत आदि लोग शामिल थे।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान आनन्द सिंह मकडेती, पूर्व प्रधान कुल्वेन्द्र सिंह बोरा, रविन्द्र खरोला, शेर सिंह बगरियाल, जिला रेडक्रास सचिव कल्पना विष्ट, योगेश अग्रवाल, पुष्पा भल्ला आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जिला शाखा के पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र दिये गये तथा पूर्व प्रधान कुल्वेन्द्र सिंह बोरा एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा श्री मोहन सिंह खत्री के सराहनीय कार्यो के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शॉल ओडाकर सम्मानित किया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments