Tuesday, October 20, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष ने गढ़वाल मोटर्स यूनियन को दी शुभकामनाएं
spot_img

विधानसभा अध्यक्ष ने गढ़वाल मोटर्स यूनियन को दी शुभकामनाएं

 dipr

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष,  ऋतु खण्डूडी भूषण, ने कोटद्वार स्थित गढ़वाल मोटर्स ऑनर यूनियन (GMOU) लिमिटेड के सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम यूनियन के नवगठित संचालक मंडल के गठन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने नवगठित संचालन मंडल को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ईमानदारी, एकजुटता और सेवा भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मोटर्स ऑनर यूनियन, जो वर्ष 1943 से सतत रूप से संचालित हो रही है, हमारे पर्वतीय क्षेत्र की एक गौरवशाली संस्था है। इसे संजोना और आगे बढ़ाना हम सभी का परम कर्तव्य है।

कर्मचारियों को अपने आचरण में शालीनता, तथा बसों की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज जबकि अधिकांश लोगों के पास निजी वाहन हैं, इसके बावजूद गढ़वाल मोटर्स की बसों में यात्रियों की भीड़ यह दर्शाती है कि जनता का इस संस्था में आज भी विश्वास और जुड़ाव बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि हम इस ऐतिहासिक संस्था को आधुनिकता से जोड़ें—जैसे कि ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा, स्वच्छ और आरामदायक बसें, तथा शिष्ट और प्रशिक्षित चालक। इस प्रकार की सकारात्मक पहलें संस्था की निरंतरता और विश्वसनीयता बनाए रखेंगी।

अपने बचपन को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि, “जब हम दिल्ली से कोटद्वार और फिर यहां से पौड़ी आते थे, तब गढ़वाल मोटर्स की बसों में किया गया सफर आज भी स्मृतियों में जीवंत है। तब सड़कें बहुत अच्छी नहीं हुआ करती थीं, फिर भी यात्राएं होती थीं। आज सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन आवश्यकता है कि हम अपने आचरण और सेवा में सुधार करें ताकि यह संस्था और अधिक समय तक जनसेवा करती रहे।”

 ऋतु खण्डूडी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments