Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगोवंश को राज्य पशु घोषित कर इनका संरक्षण करे सरकार- मोर्चा
spot_img

गोवंश को राज्य पशु घोषित कर इनका संरक्षण करे सरकार- मोर्चा

 dipr

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से गोवंश की हत्याएं हो रही हैं, उसके लिए जरूरी है कि सरकार गाय (गोवंश) को राज्य पशु का दर्जा देकर इनका संरक्षण करने की दिशा में काम करे | यह अलग बात है कि राज्य पशु कस्तूरी मृग है, लेकिन सरकार चाहे तो मृग एवं गाय (गोवंश) दोनों को राज्य पशु घोषित करने की दिशा में कार्रवाई कर सकती है |

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि राज्य पशु घोषित कर हत्यारों/ परिवहन करने वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का प्रावधान हो, अगर सरकार ईमानदारी से गोवंश को का संरक्षण करना चाहती है | नेगी ने कहा कि इनके संरक्षण हेतु ब्लॉक स्तर पर गौशालाओं की व्यवस्था हो एवं इस घिनोने कारोबार में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हत्यारों के समान धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए तभी गोवंश का संरक्षण हो सकता है |

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष नेगी

 

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार सिर्फ कानून बनाकर अपना पहला झाड़ लेती है, लेकिन सड़क किनारे जब यह गोवंश पॉलिथीन, कांच नुकीले समान व अन्य प्रकार का गंध खाती है, वो सरकार को नहीं दिखता और न हीं संरक्षण की बात करने वालों को ! इन हत्याओं (वध) के चलते पूरी मुस्लिम कौम बदनाम होती है तथा समाज में बदअमनी का भी डर रहता है|

सरकार को यह भी देखना चाहिए कि गोवंश एवं अन्य आवारा पशुओं की वजह से लोगों के खेत खलिहान भी नष्ट होते हैं एवं अक्सर दुर्घटनाओं का भी डर रहता है, जिसके लिए गौशालाएं अति आवश्यक हैं| मोर्चा शीघ्र ही गाय को राज्य पशु का दर्जा दिलाने एवं हत्यारों(वध करने वालों) के खिलाफ कठोर कार्यवाही/ सजा का प्रावधान हेतु शासन में दस्तक देगा..

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments