Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसुराज सेवा दल का प्रदर्शन, IAS लॉबी पर खनन माफिया संग गठजोड़...
spot_img

सुराज सेवा दल का प्रदर्शन, IAS लॉबी पर खनन माफिया संग गठजोड़ का आरोप

 dipr

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लैंसडाउन चौक पर आज सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड IAS लॉबी का पुतला फूंका,

सुराज सेवा दल के द्वारा आरोप लगाया गया कि ये तमाम IAS खनन माफियाओं के साथ मिलकर देवभूमि का सीना चीर रहें है। और जब कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है तब इनकी IAS एससोसिएसन लामबन्द होकर शिकायत करने मुख्यमंत्री के पास पहुंच जाती है। सुराज सेवा दल ने इन IAS अधिकारियों की सम्प्पतियों की जांच किए जाने की मांग भी उठाई है।

साथ ही सुराज सेवा दल ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा संसद में खनन का मुद्दा उठाए जाने का समर्थन किया। इस दौरान सुराज सेवा दल की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कावेरी जोशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा संसद में खनन का मुद्दा उठाया गया था। इस पर उत्तराखंड की आईएएस लॉबी को खनन का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करना चाहिए था। लेकिन IAS संगठन उल्टा पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ही ज्ञापन लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री के पास पहुंच गए।

 

कावेरी जोशी,
अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुराज सेवा दल उत्तराखंड

 

Reported By: Shiv Narayan

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments