Tuesday, October 20, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नाम परिवर्तन पर मुख्यमंत्री को...
spot_img

पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नाम परिवर्तन पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

 dipr

पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जनपद देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन करने पर धामी सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं को देखते हुए उठाया गया कदम सराहनीय है। उन्होंने ऐतिहासिक फैसले के लिये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है।

डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस में जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री का निर्णय स्वागतयोग्य है, जिन नामों में परिवर्तन किया गया है उनमें गुलामी की झलक दिखाई देती थी। नाम परिवर्तन के बाद देवभूमि का स्वरूप बना रहेगा और यहां की जनभावनाओं की भी हिफाजत होगी।

डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड हमारी वीरों की भूमि है, यहां अनेक वीरांगनाएं पैदा हुई। उन्होंने कहा नवरात्रि के दौरान लिया गए फैसला फलदाई होगा। कहा कि इससे राज्य की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से राज्य के शहीदों, वीरांगनाओं तथा यहां के महापुरूषों की स्मृति में भी सड़क, स्थान व क्षेत्र का नाम रखने की मांग की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments