Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगौतस्करी के मामले में वांछित बदमाश की पुलिस से मुठभेड़
spot_img

गौतस्करी के मामले में वांछित बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

 dipr

तड़के सुबह सहसपुर क्षेत्र के तिमली धर्मावाला के पास पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा न रुकने पर पुलिस ने पीछा किया। तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल विकासनगर लाया गया, जहां एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर ने अस्पताल में अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। गिरफ्तार बदमाश की पहचान एहसान पुत्र बुद्धु उर्फ फिल्टर (22 वर्ष), निवासी ग्राम गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार बदमाश पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर और गौकशी के मामले शामिल हैं। पूछताछ में बदमाश ने रायपुर में हुई गौकशी की घटना को भी स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी से एक बाइक, 12 बोर का तमंचा, खोका कारतूस और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया।

यह बदमाश पहले भी गौकशी और गौतस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है और इनाम भी घोषित था। पुलिस की लगातार दबिश से घबराकर वह छुपकर रह रहा था और मौका पाकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की सख्त कार्रवाई ने एक और शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर इलाके में शांति स्थापित की है।

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments