Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय मंत्री ने वन्यजीव सुरक्षा पर उत्तराखंड के प्रस्ताव को किया समर्थन
spot_img

केंद्रीय मंत्री ने वन्यजीव सुरक्षा पर उत्तराखंड के प्रस्ताव को किया समर्थन

 dipr

राज्यसभा सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष से होने वाली जनहानि का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने केंद्र से नरभक्षी जानवरों के शीघ्र उन्मूलन के लिए नियमों में सुधार की मांग की। भट्ट ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 161 लोग वन्यजीवों के हमले में जान गंवा चुके हैं, जिसमें तेंदुए, हाथी, बाघ और भालू जैसे जानवर शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जवाब में कहा कि वन्यजीव अधिनियम के तहत शेड्यूल 1 के जानवरों के उन्मूलन के लिए वन्यजीव अधिकारियों को अनुमति दी जाती है, जबकि अन्य प्रजातियों के लिए अनुमति को नीचे स्थानांतरित किया जा सकता है। उन्होंने उत्तराखंड में रेस्क्यू सेंटरों की संख्या बढ़ाने पर विचार करने की बात भी की।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments