Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन संस्थान का प्रतीक चिह्न किया लोकार्पण
spot_img

विधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन संस्थान का प्रतीक चिह्न किया लोकार्पण

 dipr

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने  विधानभवन देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रतीक चिह्न (लोगो) का आज विधिवत लोकार्पण किया। आपको ज्ञात होगा कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही शोध संस्थान जिसका मुख्यालय गैरसैंण के भराड़ीसैंण में है जिसका विधिवत शुभारंभ भराड़ीसैन में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह संस्थान संसदीय परंपराओं, विधायी शोध और प्रशिक्षण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि संस्थान का यह प्रतीक चिह्न इसकी पहचान को और सशक्त करेगा तथा इसके उद्देश्य को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करेगा। यह प्रतीक चिह्न उत्तराखंड की समृद्ध संसदीय परंपरा, शोध एवं अध्ययन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्थान उत्तराखंड और देशभर के विधायकों, शोधकर्ताओं और संसदीय अध्ययन में रुचि रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments