Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडविश्व टीबी दिवस पर जागरूकता गोष्ठी और रैली का आयोजन
spot_img

विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता गोष्ठी और रैली का आयोजन

 dipr

सोमवार को ‘‘विश्व टी0बी0 दिवस’’ के अवसर पर जनसाधारण को क्षयरोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया तत्पश्चात जन जागरण रैली का आयोजन किया गया रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 रावत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।

रैली बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में सम्पन्न हुयी। रैली में राजकीय पाॅलिटेक्निक, उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधि, छात्र/छात्राओं एवं अन्य को क्षयरोग के प्रति जागरूक किया गया तथा अपील की गयी कि सभी उपस्थित प्रतिभागी अपने-अपने स्तर से आम जनमानस को क्षयरोग के प्रति जागरूक करें।

उनके द्वारा विश्व टी0बी0 दिवस की इस वर्ष की थीम “Yes! We Can End TB: Commit, Invest, Deliver” के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया एवं क्षयरोग के लक्षण एवं बचाव के सम्बन्ध मेें विस्तृत जानकारी दी गयी। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 23 ग्राम पंचायत को टी0बी0 मुक्त किया गया है जिस हेतु ग्राम पंचायत से आये जनप्रतिनिधियों को गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं क्षयरोग जागरूकता हेतु राजकीय पाॅलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं के मध्य पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगियता का आयोजन किया गया

जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा समता एन0जी0ओ0 द्वारा निक्षय मित्र बनकर 100 क्षयरोगियों को पोषण किट प्रदान की गयी जिस हेतु समता एन0जी0ओ0 को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0एस0 पांगती एवं समता एन0जी0ओ0 चकराता द्वारा भी विचार व्यक्त किये गये।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments