Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को किया याद
spot_img

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को किया याद

 dipr

हरिद्वार: बीते दिन 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर स्थापित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर फूलमालाओं और पुष्प अर्पित कर शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और अनिल भास्कर ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उनका निडर संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के लिए एक मिसाल है। भगत सिंह और उनके साथी सुखदेव और राजगुरु की लड़ाई सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ ही नहीं, बल्कि जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध भी थी।

उनके समानता व भाईचारे पर आधारित विचार हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने देश के युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आज हमें एक बार फिर काले अंग्रेजों से लड़ने का समय आ गया है। आज भाजपा सरकार देश के शहीदों के सपनों को चकनाचूर कर देश में सांप्रदायिकता का माहौल पैदा कर देश में नफरत का माहौल बना रही है। जिससे देश में भाईचारे की संस्कृति को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु का योगदान देश की आजादी में अविस्मरणीय है और देशवासी हमेशा इन शहीदों के ऋणी रहेंगे। कैलाश प्रधान और सूरजपाल सिंह ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि राष्ट्रप्रेम से बड़ा कोई कर्त्तव्य नहीं होता है। अपने शौर्य और ओजस्वी विचारों से युवाओं में देशभक्ति का संचार कर, राष्ट्रव्यापी स्वाधीनता आंदोलन की अलख जगाने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों को राष्ट्र हित सर्वोपरि की प्रेरणा देता रहेगा।

पूर्व नगर अध्यक्ष, ज्वालापुर यशवंत सैनी और गौरव चौहान ने बताया कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज का दिन हमें उन वीर बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया। इस अवसर पर श्रमिक नेता विकास सिंह, हरिद्वारी लाल, नवाब अली, दिनेश कुमार, कुलदीप असवाल, दीपक कपूर, सौरभ सैनी, प्रदीप पाल, प्रह्लाद चौहान, इरशाद अली, राजीव कुमार, संजय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

देखे वीडियो:

 

Reported By Rajesh Kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments