Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड23 मार्च को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जन सेवा दिवस...
spot_img

23 मार्च को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जन सेवा दिवस मनाया जाएगा।

 dipr

वर्तमान राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 23 मार्च को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर बहुद्देश्यीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जन-प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में तय किया गया कि सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर इसमें अधिकाधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जन सेवा थीम पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन को बहुआयामी बनाने के लिए कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ ही विभिन्न जनोपयोगी सेवाओ की मौके पर ही उपलब्धता सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा और राज्य की लोक परंपराओं एवं लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस आयोजन की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में जन प्रतिनिधियों एवं अन्य उपस्थित लोगों के साथ विचार-विमर्श करते हुए कहा कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि की समिति बनाई गई है।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनसेवा दिवस पर आयोजित होने वाले बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए सभी जन-प्रतिनिधियों से सक्रियता से सहयोग करने का आग्रह किया।
बैठक में विधायक गंगोत्री श्री सुरेश चौहान तथा विधायक पुरोला श्री दुर्गेश्वर लाल ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए कहा कि जनसेवा दिवस के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम दिव्य और भव्य रूप से मनाए जाने के लिए जिले के सभी जन-प्रतिनिधि और संगठनों के साथ ही आम नागरिक अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता रावत, शैलेन्द्र कोहली, बचन सिंह पंवार आदि जन-प्रतिनिधियों ने भी बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग कर इस आयोजन को सफल बनाने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए।
बैठक में मुकेश चंद रमोला, बृजेश कुमार तिवारी, गोपाल सिंह चौहान सहित किशेर भट्ट, राजीव बहुगुणा, विजय बडोनी, जगमोहन रावत, अमित सेमवाल, जितेन्द्र सिंह सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments