Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडजेल से निकलते ही उड़ाई कानून की धज्जियां
spot_img

जेल से निकलते ही उड़ाई कानून की धज्जियां

 dipr

हरिद्वार जेल से बीते दिन देर शाम रिहाई के बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का काफिला कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाता नजर आया।

अस्पताल से निकलते वक्त हूटर बजाते हुए गाड़ियों का काफिला सड़क पर दौड़ पड़ा, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

काबिले तारीफ़ की बात यह रही कि जेल से रिहाई की प्रक्रिया आम कैदियों से अलग रही।
जेल अधीक्षक ने सीधे अस्पताल पहुंचकर खुद कागजी कार्रवाई पूरी कराई और रिहा किया ।
रिहा होने के बाद समर्थकों की भीड़ के बीच वहां से रवाना हुए।
जिस गाड़ी में चैंपियन बैठे थे उस गाड़ी का हूटर लगातार बज रहा था।

देखे वीडियो:

अब सवाल यह उठता है कि क्या यह एक विशेष दर्जे का संकेत था, या फिर कानून केवल आम नागरिकों पर ही सख्ती से लागू होता है?
देवभूमि की शांत नगरी हरिद्वार में वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक अब अगला क्या रणनीति अपनाएंगे इस बात को लेकर हरिद्वार में खूब चर्चा हो रही है।

 

Reported By: Praveen Bhradwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments