Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडधर्म नगरी हरिद्वार में दो गुटों के बीच भिड़ंत, लाठी-डंडों से हमला,...
spot_img

धर्म नगरी हरिद्वार में दो गुटों के बीच भिड़ंत, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो हुआ वायरल!

 dipr

ब्यूरो:  हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जबरदस्त झगड़ा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ भागते दिख रहे हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।

सिडकुल पुलिस ने कुछ हुड़दंगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही झगड़े के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

देखे वीडियो:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments