Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस टीम को सम्मानित किया
spot_img

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस टीम को सम्मानित किया

 dipr

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में बीते दिनों राजपुर (देहरादून) में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान देहरादून के पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रमोद कुमार और उनकी टीम को एक दिवस के भीतर वाहन बरामद करने और वाहन चालक को गिरफ्तार करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस टीम की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने में देहरादून पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पुलिस टीम को इसी तरह मुस्तैदी से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्मिकों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार अपराध और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि 12 मार्च को राजपुर रोड, देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की मृत्यु और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना के बाद थाना राजपुर, देहरादून में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। देहरादून पुलिस टीम ने एक दिवस के भीतर वाहन बरामद कर लिया और वाहन चालक को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए जनपद पुलिस की खूब प्रशंसा हो रही है।

इन पुलिस कार्मिकों को सराहनीय कार्य करने के लिए किया गया सम्मानित- क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश चन्द्र पंत, थानाध्यक्ष थाना राजपुर पी.डी. भट्ट, चौकी प्रभारी आईटी पार्क उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी जाखन उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसांई, कुठालगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कोठियाल, कानि. विशाल कुमार, कानि. अमित कुमार, कानि. टीपी शिव मोहन, और कानि. टीपी प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही, पुलिस टीम को कुशल नेतृत्व प्रदान करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को भी सम्मानित किया गया, हालांकि किन्हीं कारणों से वह उपस्थित नहीं हो सके, उनका सम्मान पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को दिया गया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments